Richest Woman: भारत की सबसे अमीर महिला बनीं सावित्री जिंदल, फोर्ब्स इंडिया रिच लिस्ट 2025 में तीसरा स्थान

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Richest Woman: हरियाणा के हिसार से विधायक और ओपी जिंदल ग्रुप की चेयरपर्सन सावित्री जिंदल को फोर्ब्स इंडिया की हाल ही में जारी रिच लिस्ट 2025 में भारत की सबसे अमीर महिला घोषित किया गया है। उनकी कुल संपत्ति 39.6 बिलियन डॉलर (करीब 3.3 लाख करोड़ रुपये) आंकी गई है। इस आंकड़े के साथ वे मुकेश अंबानी और गौतम अडाणी के बाद भारत की तीसरी सबसे अमीर व्यक्ति बन गई हैं। वैश्विक स्तर पर वे दुनिया के सबसे अमीर लोगों में 48वें स्थान पर पहुंच गई हैं।

छह महीने में 4.1 बिलियन डॉलर की बढ़ोतरी

अप्रैल 2025 में प्रकाशित पिछली फोर्ब्स बिलियनेयर लिस्ट के अनुसार, सावित्री जिंदल की संपत्ति 35.5 बिलियन डॉलर थी। मात्र छह महीनों में उनकी संपत्ति में 4.1 बिलियन डॉलर की जबरदस्त वृद्धि दर्ज की गई।

यह उपलब्धि ऐसे समय में सामने आई है जब भारत के शीर्ष 100 अमीरों की कुल नेटवर्थ में 9% की गिरावट दर्ज की गई है जो 2024 में 1.1 ट्रिलियन डॉलर से घटकर 2025 में 1 ट्रिलियन डॉलर रह गई है।

सावित्री जिंदल सिर्फ एक उद्योगपति ही नहीं, बल्कि एक सफल राजनीतिज्ञ भी हैं। वे हरियाणा की हिसार विधानसभा सीट से विधायक हैं और जिंदल समूह के संस्थापक ओपी जिंदल की पत्नी हैं। 2005 में ओपी जिंदल की एक हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु के बाद सावित्री जिंदल ने समूह की बागडोर संभाली।

ड्रग सिंडिकेट पर बड़ी कार्रवाई: साउथ-ईस्ट जिले की एएनएस टीम ने 10 लाख की एमडी के साथ दो तस्करों को दबोचा Read More ड्रग सिंडिकेट पर बड़ी कार्रवाई: साउथ-ईस्ट जिले की एएनएस टीम ने 10 लाख की एमडी के साथ दो तस्करों को दबोचा

सीएजी ने महाराष्ट्र में 891 करोड़ रुपये की अनियमितताओं की ओर इशारा किया, 10,000 से ज़्यादा ऑडिट सवालों को नज़रअंदाज़ किया गया Read More सीएजी ने महाराष्ट्र में 891 करोड़ रुपये की अनियमितताओं की ओर इशारा किया, 10,000 से ज़्यादा ऑडिट सवालों को नज़रअंदाज़ किया गया

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments