UP News: सास के प्यार में अंधा हुआ दामाद, पत्नी की हत्या कर फरार

Sandeep Kumar  Picture
Published On

UP News: उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी क्योंकि वह अपनी सास के साथ अवैध संबंध में था। यह सनसनीखेज वारदात कासगंज के सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के नगला पारसी गांव की है।

मृतका शिवानी (24) की शादी वर्ष 2018 में प्रमोद नामक युवक से हुई थी, जो दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। शिवानी के पिता नारायण सिंह ने बताया कि शादी के कुछ ही महीनों बाद प्रमोद का अपनी सास प्रेमवती से नाजायज़ रिश्ता शुरू हो गया था। शुरू में किसी को शक नहीं हुआ, लेकिन प्रमोद के बार-बार मायके आना और शिवानी के साथ मारपीट बढ़ने के बाद परिवार को संदेह हुआ।

अवैध संबंधों की वजह से टूटा घर

नारायण सिंह ने बताया कि कई बार प्रमोद और प्रेमवती को आपत्तिजनक अवस्था में भी पकड़ा गया था। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उल्टा दामाद और पत्नी ने मिलकर उन्हें ही पीट दिया। शिवानी मानसिक और शारीरिक रूप से बेहद तनाव में जी रही थी। वह अपने दो छोटे बच्चों की परवरिश को लेकर चिंतित रहती थी। एक बच्चा मात्र छह महीने का और दूसरा ढाई साल का है।

पत्नी की बेरहमी से हत्या, आरोपी फरार

शिवानी का शव ससुराल के बरामदे में पड़ा मिला, जब मायके वालों को सूचना मिली और वे पहुंचे, तो प्रमोद घर छोड़कर भाग चुका था। पुलिस को घटनास्थल से शिवानी के पति प्रमोद और उसकी मां प्रेमवती की आपत्तिजनक तस्वीरें भी मिली हैं, जिससे यह बात और पुख्ता हो गई है कि दोनों के बीच अवैध संबंध थे।

बनारस की अजगरा विधान सभा सीट जहां से  कभी कोई स्थानीय नेता विधायक नहीं बन पाया Read More बनारस की अजगरा विधान सभा सीट जहां से  कभी कोई स्थानीय नेता विधायक नहीं बन पाया

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल प्रमोद और उसकी मां फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है।

धनरूआ में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या Read More धनरूआ में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments