iPhone 15 पर मिल रही भारी छूट, जानें पूरी डील के बारे में

Sandeep Kumar  Picture
Published On

iPhone 15: अगर आप लंबे समय से iPhone खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो अब आपके लिए बेहतरीन मौका हैApple का फ्लैगशिप स्मार्टफोन iPhone 15, जिसे 2023 में लॉन्च किया गया था, अब Amazon की सेल में बड़ी छूट के साथ मिल रहा हैआमतौर पर इसकी कीमत 69,900 रुपये होती है, लेकिन ऑफर्स के तहत इसे 47,000 रुपये से भी कम में खरीदा जा सकता है

Amazon पर iPhone 15 (128GB) फिलहाल 11,901 रुपये के डायरेक्ट डिस्काउंट के बाद 47,999 रुपये में उपलब्ध है। इसके अलावा, Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदने पर 1,439 रुपये तक की अतिरिक्त छूट मिल रही है। वहीं, Axis बैंक क्रेडिट कार्ड EMI पर अतिरिक्त 500 रुपये की छूट का भी लाभ उठाया जा सकता है।

ग्राहकों के लिए यह फोन 2,327 रुपये प्रति माह की नो-कॉस्ट EMI पर भी उपलब्ध है। साथ ही, पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर 43,950 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी मिल सकता है। हालांकि, एक्सचेंज की राशि पुराने डिवाइस की स्थिति और मॉडल पर निर्भर करेगी।

बांधवगढ़ से भटककर ड्रमंडगंज के जंगल पहुंचे हाथी, गांवों में दहशत का माहौल; वन विभाग की टीम अलर्ट, ग्रामीणों को जंगल से दूर रहने की चेतावनी Read More बांधवगढ़ से भटककर ड्रमंडगंज के जंगल पहुंचे हाथी, गांवों में दहशत का माहौल; वन विभाग की टीम अलर्ट, ग्रामीणों को जंगल से दूर रहने की चेतावनी

iPhone 15 के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.1 इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले मिलता है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 2,000 निट्स तक है। इसका मतलब है कि तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है। हालांकि यह डिस्प्ले सिर्फ 60Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।

राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग की घोर लापरवाही: मौत के गड्ढों में तब्दील बेलन नदी पुल, हादसों के बाद भी नहीं जागे जिम्मेदार Read More राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग की घोर लापरवाही: मौत के गड्ढों में तब्दील बेलन नदी पुल, हादसों के बाद भी नहीं जागे जिम्मेदार

प्रोसेसिंग के लिए इसमें Apple का A16 Bionic चिपसेट दिया गया है, जो गेमिंग, मल्टीटास्किंग और हाई-परफॉर्मेंस टास्क को आसानी से हैंडल करता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 48MP का प्राइमरी कैमरा और 12MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस मौजूद है, जबकि फ्रंट में 12MP का कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए दिया गया है। फोन को IP68 रेटिंग के साथ वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंस भी मिला है।

15 दिन भी नहीं टिक सका नया ट्रांसफार्मर, फिर जला पड़ा बरसा गहरवा—एक सप्ताह से अंधेरे में ग्रामीण, बिजली विभाग के कर्मचारी फोन उठाने से भी कतरा रहे है।   Read More 15 दिन भी नहीं टिक सका नया ट्रांसफार्मर, फिर जला पड़ा बरसा गहरवा—एक सप्ताह से अंधेरे में ग्रामीण, बिजली विभाग के कर्मचारी फोन उठाने से भी कतरा रहे है।  

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments