Haryana Weather: हरियाणा में आज कैसा रहेगा मौसम? देखें पूरी वेदर रिपोर्ट

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana Weather: हरियाणा में पिछले तीन दिनों से जारी बारिश का सिलसिला अब थमता नजर आ रहा है। बुधवार, 8 अक्टूबर से राज्य में मौसम में सुधार की संभावना जताई गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, अब राज्य में कहीं भी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है और पश्चिमी विक्षोभ का असर भी धीरे-धीरे कम हो रहा है। इसके चलते आसमान साफ रहने की उम्मीद है और मौसम सामान्य बना रहेगा।

उत्तर-पश्चिमी हवा से गिरेगा तापमान

मौसम विभाग ने बताया कि आज से हरियाणा में उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलेंगी, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। सुबह और शाम के समय हल्की ठंड महसूस की जा सकेगी। हाल ही में पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में भी नजर आने लगेगा, जिससे ठंडक और बढ़ेगी।

8 और 9 अक्टूबर को साफ या आंशिक रूप से बादल वाला रहेगा आसमान

मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि 8 और 9 अक्टूबर को हरियाणा में आसमान साफ या आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। इसके बाद दिन के तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होगी, लेकिन रातें ठंडी और सुहानी बनी रहेंगी।

बारिश ने गिराया तापमान

लगातार हुई बारिश के चलते हरियाणा के विभिन्न जिलों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। नारनौल में अधिकतम तापमान गिरकर 11.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं हिसार में सोमवार को अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया था। मंगलवार को जाते-जाते पश्चिमी विक्षोभ ने पंचकूला, झज्जर, अंबाला, गुरुग्राम, कुरुक्षेत्र और पानीपत में बारिश की, जबकि शाम के समय फतेहाबाद, फरीदाबाद और हिसार में भी बारिश हुई।

गांधी प्रतिमा पर ताला, बारिश में भी सपा का प्रदर्शन Read More गांधी प्रतिमा पर ताला, बारिश में भी सपा का प्रदर्शन

अभी और बढ़ेगी ठंड: विशेषज्ञ की राय

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि बारिश के कारण वातावरण में नमी बढ़ गई है, जिससे ठंड का असर और तेज हो गया है। हालांकि, मौसम खुलने के बाद हवा चलने से तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन यह सामान्य के आसपास ही रहेगा। 8 अक्टूबर से शुरू होने वाली उत्तर-पश्चिमी हवाएं खासतौर पर रात के तापमान में गिरावट लाएंगी। दिवाली के बाद दिन के समय भी ठंड का असर साफ महसूस किया जा सकेगा।

सिमेन छापरी में स्मार्टपुर परियोजना की वार्षिक प्रदर्शनी एवं क्षमता विकास कार्यशाला का सफ़ल समापन Read More सिमेन छापरी में स्मार्टपुर परियोजना की वार्षिक प्रदर्शनी एवं क्षमता विकास कार्यशाला का सफ़ल समापन

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments