Gold Silver Price: दशहरा के दिन सोना-चांदी हुआ सस्ता, जानें ताजा रेट्स
Gold Silver Price: दशहरे के शुभ अवसर पर जहां बाजारों में रौनक देखी जा रही है, वहीं कीमती धातुओं की चमक आज कुछ फीकी पड़ती नजर आई। सोने और चांदी, दोनों की कीमतों में आज गिरावट दर्ज की गई है। निवेशकों और खरीदारों के लिए यह एक राहत भरी खबर हो सकती है।
सोने की कीमत में गिरावट
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह 9:38 बजे सोने की कीमत 117,558 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। इससे पहले सोने ने आज 117,630 रुपये का लो और 118,444 रुपये का हाई रिकॉर्ड किया। यानी आज सोना 30 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है।
चांदी की कीमत में भी नरमी
वहीं, चांदी की कीमत भी गिरी है। सुबह 9:39 बजे 1 किलो चांदी का भाव ₹144,566 रहा, जो कि आज की शुरुआत में ₹154 की गिरावट के साथ दर्ज किया गया। चांदी ने आज ₹142,466 का लो और ₹145,715 का हाई रिकॉर्ड बनाया है।
आपके शहर में क्या है सोने-चांदी का रेट?
| शहर | सोने का भाव (10 ग्राम) | चांदी का भाव (1 किलो) |
|---|---|---|
| पटना | ₹117,340 | ₹144,300 |
| जयपुर | ₹117,390 | ₹144,360 |
| कानपुर | ₹117,440 | ₹144,420 |
| लखनऊ | ₹117,440 | ₹144,420 |
| भोपाल | ₹117,530 | ₹144,530 |
| इंदौर | ₹117,530 | ₹144,530 |
| चंडीगढ़ | ₹117,410 | ₹144,380 |
| रायपुर | ₹117,360 | ₹144,320 |
क्या कहता है बाज़ार?
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय संकेतों, डॉलर की चाल और वैश्विक मांग में उतार-चढ़ाव के कारण सोने-चांदी की कीमतों में अस्थायी गिरावट देखने को मिली है। हालांकि त्योहारी सीज़न में मांग बढ़ने के साथ कीमतें फिर से ऊपर जा सकती हैं।
About The Author
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l


Comments