Bhojpuri Song: पवन सिंह का 'कलकतिया राजा' यूट्यूब पर मचा रहा है भौकाल, 264 मिलियन पार हुआ वीडियो

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा के पॉवर स्टार पवन सिंह आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। अपनी दमदार एक्टिंग, जबरदस्त आवाज और चार्टबस्टर गानों के दम पर वह भोजपुरी इंडस्ट्री के हाईएस्ट पेड एक्टर्स में शुमार हैं। सिर्फ भोजपुरी ही नहीं, बल्कि पवन सिंह ने बॉलीवुड दर्शकों के बीच भी खास पहचान बनाई है। उनके गाने सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल होते रहते हैं, और इसी बीच उनका एक पुराना हिट एल्बम सॉन्ग 'कलकतिया राजा' एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

'कलकतिया राजा' गाना साल 2023 में रिलीज हुआ था, लेकिन आज भी इसका क्रेज कम नहीं हुआ है। इंटरनेट पर इस गाने ने 217 मिलियन से ज्यादा व्यूज बटोर लिए हैं और ये आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। यशी फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुए इस गाने को खुद पवन सिंह ने गाया है, जबकि बोल निक्की निहाल द्वारा लिखे गए हैं और म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है।

 

गाने में पवन सिंह के साथ एक्ट्रेस सौम्या पांडे नजर आ रही हैं, और दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब सराहा है। वीडियो की शूटिंग भी शानदार तरीके से की गई है, जो दर्शकों को विजुअली भी आकर्षित करती है। 'कलकतिया राजा' ना सिर्फ एक गाना है, बल्कि भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की सफलता का प्रतीक बन चुका है।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments