IAS Success Story: सेल्फ स्टडी से UPSC में 45वीं रैंक, श्रद्धा शुक्ला ने बिना कोचिंग IAS बनकर रचा इतिहास

Sandeep Kumar  Picture
Published On

IAS Success Story: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा (CSE) को भारत की सबसे कठिन और प्रतिष्ठित परीक्षाओं में गिना जाता है। हर साल लाखों उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होते हैं, लेकिन सफलता कुछ ही के हिस्से आती है। फिर भी ऐसे कई उदाहरण हैं जो यह साबित करते हैं कि अगर सही रणनीति, आत्मविश्वास और लगन हो, तो बिना कोचिंग के भी UPSC परीक्षा पास की जा सकती है।

इसी तरह की एक प्रेरणास्पद कहानी है IAS श्रद्धा शुक्ला की, जिन्होंने बिना किसी कोचिंग के केवल सेल्फ स्टडी से यूपीएससी क्रैक किया और ऑल इंडिया 45वीं रैंक हासिल कर आईएएस बनीं।

रायपुर की रहने वाली हैं श्रद्धा शुक्ला

श्रद्धा शुक्ला का संबंध छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से है। वे बचपन से ही पढ़ाई में तेज और बेहद अनुशासित रहीं। स्कूलिंग पूरी करने के बाद श्रद्धा ने रायपुर से बीएससी (स्नातक) की डिग्री हासिल की। इसी दौरान उनके मन में आईएएस बनने का सपना आकार लेने लगा।

बिना कोचिंग शुरू की UPSC की तैयारी

श्रद्धा ने किसी भी कोचिंग संस्थान की मदद नहीं ली। उन्होंने UPSC की तैयारी के लिए 100% सेल्फ स्टडी का रास्ता चुना। इंटरनेट, एनसीईआरटी किताबें, पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र और स्टैंडर्ड बुक्स की मदद से उन्होंने अपनी रणनीति तैयार की।

गैस डिलीवरी मैन की बेटी बनी PCS अधिकारी Read More गैस डिलीवरी मैन की बेटी बनी PCS अधिकारी

पहले दो प्रयासों में नहीं मिली सफलता

श्रद्धा ने बताया कि पहले और दूसरे अटेंप्ट में उन्हें असफलता का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। उन्होंने अपनी गलतियों को पहचाना, रणनीति को सुधारा और धैर्य बनाए रखा। यही जज्बा उन्हें तीसरे प्रयास में सफलता तक ले गया।

स्कूल चलो अभियान: सिद्धार्थनगर में  विद्यार्थियों ने सुना मुख्यमंत्री योगी का संबोधन, विधायक ने वितरित की पुस्तकें Read More स्कूल चलो अभियान: सिद्धार्थनगर में  विद्यार्थियों ने सुना मुख्यमंत्री योगी का संबोधन, विधायक ने वितरित की पुस्तकें

सरकारी नौकरी छोड़ UPSC के तीसरे प्रयास पर फोकस किया

यूपीएससी की तैयारी के दौरान ही श्रद्धा को डाक एवं दूरसंचार विभाग में सरकारी नौकरी मिल गई थी। लेकिन उनका सपना आईएएस बनना था, इसलिए उन्होंने तीसरे प्रयास के लिए पूरी तरह से खुद को समर्पित कर दिया। यही नहीं, उन्होंने नौकरी के साथ संतुलन बनाते हुए पढ़ाई जारी रखी।

अंकपत्र पाकर खिले बच्चों  के चेहर Read More अंकपत्र पाकर खिले बच्चों  के चेहर

तीसरे प्रयास में हासिल की ऑल इंडिया 45वीं रैंक

श्रद्धा की मेहनत रंग लाई और उन्होंने UPSC CSE 2021 के तीसरे अटेंप्ट में शानदार सफलता हासिल की। ऑल इंडिया 45वीं रैंक के साथ उन्होंने न केवल अपने परिवार का सपना पूरा किया, बल्कि उन लाखों युवाओं को भी प्रेरित किया जो बिना कोचिंग के तैयारी कर रहे हैं।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments