Haryana: हरियाणा में ग्रुप D कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने किया ये ऐलान

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana Group D Employees: प्रदेश के आबकारी एवं कराधान विभाग ने ग्रुप-D कर्मचारियों के लिए एक महत्वपूर्ण और राहत भरा फैसला लिया हैविभागीय आयुक्त द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, अब विभाग में चालक (Driver) के रिक्त पदों में 30% हिस्सेदारी ग्रुप-D कर्मचारियों की पदोन्नति के माध्यम से भरी जाएगीइस निर्णय से चपरासी, चौकीदार, बहालदार, डुप्लीकेटर ऑपरेटर, रेस्टोरर और दफ्तरी जैसे पदों पर कार्यरत कर्मचारियों को अब सीधी भर्ती के बजाय पदोन्नति से ड्राइवर बनने का अवसर मिलेगा।

पात्रता की शर्तें

ड्राइवर पद के लिए ग्रुप-D कर्मचारियों को मैट्रिक पास होना आवश्यक है। हिंदी या संस्कृत विषय का अध्ययन जरूरी है। विभाग में कम से कम 3 साल की नियमित सेवा होनी चाहिए। उम्मीदवार के पास कम से कम 3 वर्ष पुराना वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए। चयन के लिए विभागीय ड्राइविंग टेस्ट पास करना अनिवार्य है। उम्मीदवार रंग-अंधत्व (कलर ब्लाइंडनेस) से ग्रसित नहीं होना चाहिए। आवेदन की अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष निर्धारित की गई है।

आवेदन की अंतिम तिथि

इच्छुक पात्र कर्मचारी 1 अक्टूबर 2025 तक अपना आवेदन भेज सकते हैंआवेदन पत्र के साथ शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की सत्यापित प्रति, सेवा पुस्तिका की प्रति, ड्राइविंग लाइसेंस की सत्यापित प्रति और गोपनीय रिपोर्ट (ACR/CR) संलग्न करना अनिवार्य हैअधूरे आवेदन पत्र या अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

मलिहाबाद में ईमानदारी की मिसाल: उप निरीक्षक ने लौटाया 10,500 रुपये व महत्वपूर्ण दस्तावेजों से भरा पर्स Read More मलिहाबाद में ईमानदारी की मिसाल: उप निरीक्षक ने लौटाया 10,500 रुपये व महत्वपूर्ण दस्तावेजों से भरा पर्स

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments