नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
Aadhaar Card: आधार कार्ड में अपना मोबाइल नंबर करवाना चाहते हैं लिंक? जान लें पूरा प्रोसेस
Aadhaar Card Mobile Number Link: अगर आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं है, या फिर पुराना नंबर बंद हो चुका है, तो आपको सतर्क हो जाने की ज़रूरत है। UIDAI ने आधार से मोबाइल नंबर अपडेट करने की ऑनलाइन सुविधा बंद कर दी है। यानी अब यह कार्य सिर्फ आधार सेवा केंद्र पर जाकर ही किया जा सकता है।
12 अंकों वाला आधार नंबर अब देश का सबसे अहम पहचान पत्र बन चुका है। यह पहचान और पते का प्रमाण है। सरकारी योजनाओं (सब्सिडी, राशन, स्कॉलरशिप आदि) का लाभ लेने के लिए अनिवार्य है। बैंकिंग सेवाओं, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस और स्कूल/कॉलेज एडमिशन में ज़रूरी है। हर तरह की ऑनलाइन ऑथेंटिकेशन के लिए OTP इसी नंबर पर भेजा जाता है।
अगर आपका नंबर लिंक नहीं है, तो आप ऑनलाइन वेरिफिकेशन पूरा नहीं कर पाएंगे। डिजिटल पेमेंट, बैंकिंग और UPI लेनदेन में परेशानी हो सकती है और कई सरकारी पोर्टल्स पर eKYC फेल हो सकती है।
अब नहीं कर पाएंगे ऑनलाइन मोबाइल नंबर अपडेट
पहले UIDAI की वेबसाइट या mAadhaar ऐप के ज़रिए मोबाइल नंबर अपडेट किया जा सकता था, लेकिन अब ऑनलाइन नंबर अपडेट की सुविधा बंद कर दी गई है। नया मोबाइल नंबर या पुराना नंबर बदलने के लिए आधार सेवा केंद्र पर जाना अनिवार्य है। हालांकि, आप अपॉइंटमेंट ऑनलाइन बुक कर सकते हैं ताकि लंबी लाइन से बच सकें।
कैसे बुक करें अपॉइंटमेंट?
-
UIDAI की वेबसाइट https://uidai.gov.in पर जाएं।
-
अपनी भाषा सेलेक्ट करें।
-
My Aadhaar > Get Aadhaar > Book an Appointment पर क्लिक करें।
-
अपनी सिटी या लोकेशन चुनें और "Proceed to Book Appointment" पर क्लिक करें।
-
मौजूदा मोबाइल नंबर डालें, कैप्चा कोड भरें और OTP जनरेट करें।
-
OTP वेरिफाई करने के बाद अपना आधार नंबर, नाम, जन्मतिथि, राज्य और शहर की जानकारी भरें। "Update Option" में New Mobile Number चुनें और अपनी सुविधा अनुसार डेट और टाइम का स्लॉट चुनें।
-
सारी जानकारी कन्फर्म करके अपॉइंटमेंट बुक करें।
About The Author
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l


Comments