Haryana news : हरियाणा में इस रूट पर शुरू हुई AC बस सेवा, यात्रियों को होगा बड़ा फायदा 

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana news : हरियाणा रोडवेज में सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। हरियाणा के सोनीपत बस अड्डे से साइबर सिटी, गुरुग्राम के लिए अब रोडवेज एसी बस सेवा शुरू हो गई है। यह बस द्वारका एक्सप्रेस वे के माध्यम से चलती है और यात्रियों को तेज, सस्ता और आरामदायक सफर प्रदान करेगी। इस नई बस सेवा से सोनीपत से गुरुग्राम की यात्रा आसान, किफायती और तेज होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

किराया और दूरी

  • सोनीपत से साइबर सिटी, गुरुग्राम तक 93 किलोमीटर का सफर मात्र 80 रुपये में।
  • सोनीपत से आईजीआई एयरपोर्ट तक यात्रा 64 रुपये में संभव।
  • बस सेवा सुबह 6:30 बजे से नियमित रूप से संचालित हो रही है।

नई सेवा की खास बातें

  • यह बस सेवा दिल्ली आईएसबीटी के बजाय सीधे द्वारका एक्सप्रेस वे से गुरुग्राम पहुंचती है, जिससे यात्रा का समय कम होता है।
  • द्वारका एक्सप्रेस वे से होकर बस लगभग डेढ़ घंटे में गंतव्य तक पहुंचती है।
  • इससे पहले सोनीपत से गुरुग्राम के लिए कोई सीधी बस सेवा उपलब्ध नहीं थी।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments