Haryana : हरियाणा में इन परिवारों का बकाया बिजली बिल होगा माफ,  इस योजना के तहत करना होगा आवेदन

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana : हरियाणा के बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक खास खबर आई है। प्रदेश सरकार ने आर्थिक रूप से कमज़ोर परिवारों को राहत देने के लिए बिजली बिल माफ़ी योजना 2025 शुरू की है। इस योजना के तहत उन उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा, जिनका बिजली बिल बकाया है और वे उसे चुकाने में असमर्थ हैं। अगर आप इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो इन आसान चरणों का पालन करके आवेदन कर सकते हैं...

बिजली बिल माफ़ी योजना क्या है?

यह योजना उन उपभोक्ताओं के लिए है:

जिनका बिजली कनेक्शन बकाया बिल के कारण काट दिया गया है।

जो दोबारा बिजली कनेक्शन शुरू करना चाहते हैं, लेकिन पूरा बकाया नहीं चुका पा रहे हैं।

दीवानी मामलों के लिए पुलिस के पास जाने की प्रवृत्ति कानून के शासन को कमज़ोर करती है Read More दीवानी मामलों के लिए पुलिस के पास जाने की प्रवृत्ति कानून के शासन को कमज़ोर करती है

अब ऐसे उपभोक्ता केवल 25% राशि का भुगतान करके अपना कनेक्शन दोबारा शुरू करवा सकते हैं।

मेट्रो लाइन 9 (दहिसर से काशी गांव) शुभारंभ समारोह Read More मेट्रो लाइन 9 (दहिसर से काशी गांव) शुभारंभ समारोह

कौन उठा सकता है योजना का लाभ?

इस योजना का लाभ केवल वे परिवार उठा सकते हैं:

इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज यशवंत वर्मा का इस्तीफा Read More इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज यशवंत वर्मा का इस्तीफा

  • जिनकी वार्षिक आय 1 लाख रुपये से कम है।
  • जो हरियाणा के मूल निवासी हैं।
  • जिनका मासिक बिजली उपयोग 180 यूनिट से अधिक न हो।

आवश्यक दस्तावेज़

  • पासपोर्ट साइज़ फ़ोटो
  • मोबाइल नंबर
  • वर्तमान ईमेल आईडी
  • आधार कार्ड
  • परिवार पहचान पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • पिछले 12 महीनों का बकाया बिजली बिल
  • हरियाणा निवास प्रमाण पत्र

आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले अपने नज़दीकी बिजली विभाग कार्यालय जाएँ।
  • वहाँ से योजना का आवेदन पत्र प्राप्त करें।
  • फ़ॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
  • फ़ॉर्म के साथ आवश्यक दस्तावेज़ संलग्न करें।
  • पूरा फ़ॉर्म संबंधित कार्यालय में जमा करें।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments