LPG Cylinder: हरियाणा में अब सिर्फ 500 रुपये में गैस सिलेंडर, ऐसे करें आवेदन

Sandeep Kumar  Picture
Published On

LPG Cylinder: केंद्र सरकार और हरियाणा सरकार द्वारा समय-समय पर वंचितों और गरीबों के उत्थान के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इसी कड़ी में हरियाणा सरकार द्वारा ‘हर घर हर ग्रहणी’ योजना की शुरुआत की गई। इसके अनुसार सरकार बीपीएल परिवारों को मात्र 500 रुपये में गैस सिलेंडर देगी। अनुमान है कि इस योजना के तहत करीब 50 लाख बीपीएल परिवार कवर होंगे।

500 रुपये में मिलेगा सिलेंडर

बता दें कि बढ़ती महंगाई के कारण रसोई का बजट बिगड़ गया है। ऐसे में सरकार ने लोगों को राहत देने के लिए ‘हर घर हर गृहिणी’ योजना शुरू की, ताकि बीपीएल परिवारों को इसका लाभ मिल सके। ऐसे परिवार जिनकी वार्षिक आय 1,80,000 रुपये से कम है, उन बीपीएल परिवारों को इस योजना के तहत मात्र 500 रुपये में गैस सिलेंडर का लाभ दिया जाएगा।

ये है पात्रता

आवेदक हरियाणा का स्थायी निवासी होना चाहिए। आवेदक बीपीएल परिवार से संबंध रखता हो। परिवार की वार्षिक आय 1,80,000 रुपये से कम होनी चाहिए। आवेदक के पास गैस कनेक्शन और उसकी कॉपी होनी चाहिए। आवेदक के पास वैध मोबाइल नंबर होना चाहिए।

कैसे करें आवेदन

इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको हर घर हर ग्रहणी पोर्टल पर जाना होगा। यहां आपको अपना मोबाइल नंबर डालकर ओटीपी वेरीफाई करना होगा। इसके बाद आपको अपने गैस कनेक्शन का कंज्यूमर नंबर और गैस एजेंसी का चयन करना होगा। इसके अलावा आपसे पूछी गई जानकारी ध्यान से भरें और फाइनल सबमिट बटन पर क्लिक करें। इस तरह आपका आवेदन ‘हर घर हर ग्रहणी’ योजना में स्वीकार हो जाएगा।

ड्रग सिंडिकेट पर बड़ी कार्रवाई: साउथ-ईस्ट जिले की एएनएस टीम ने 10 लाख की एमडी के साथ दो तस्करों को दबोचा Read More ड्रग सिंडिकेट पर बड़ी कार्रवाई: साउथ-ईस्ट जिले की एएनएस टीम ने 10 लाख की एमडी के साथ दो तस्करों को दबोचा

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments