प्रशासन की शक्ति के बाद भी सफल रहा सपा का धरना प्रदर्शन भीड़ रोकने को पुलिस ने की घेराबंदी लगाए बैरियर 

45 दिनों के अंदर किसानों को मिलेगा गन्ने का भुगतान

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बरेली/ नवाबगंज मैं स्थित औरंगाबाद ओसवाल चीनी मिल बंद करने एवं किसानों का गन्ना भुगतान न होने को लेकर सपा के पूर्व मंत्री भगवत शरण गंगवार ने 17 मार्च को एसडीम नवाबगंज उदित पवार को ज्ञापन देकर अवगत कराया था यदि 31 मार्च तक किसानों को गन्ना भुगतान न दिया गया तो वह 2 अप्रैल 26 को धरना प्रदर्शन करेंगे जिसके तहत आज सपा ने अपना कार्यक्रम आयोजित किया इसे रोकने के लिए प्रशासन ने पूर्ण प्रयास किया परंतु सफल न हो सके सर्वप्रथम एसडीम नवाबगंज में धरना प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया।
 
और कहा धारा 144 लागू है इसलिए धरना देने की अनुमति नहीं दी जा सकती इस को लेकर पूर्व मंत्री भगवत शरण गंगवार ने कड़े शब्दों में स्पष्ट कर दिया था धरना होगा अंजाम कुछ भी हो यदि धारा 144 लागू थी तो प्रशासन ने समय रहते अवगत क्यों नहीं कराया गया साथ ही समस्याओं का भी निदान क्यों नहीं किया गया सूत्रों के अनुसार प्रशासन ने पूर्व मंत्री को घर में ही नजर बंद करने का प्लान बनाया था परंतु पूर्व मंत्री गैंगवार समय से पूर्व ही घर से बाहर निकल गए जिसकी प्रशासन को भनक तक नहीं लगी धरना में पहुंचने वाले किसानों को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने जगह-जगह बैरियर लगाकर ट्रैक्टर ट्रालियों को रोक दिया गया।
 
1प्रशासन की शक्ति के बाद भी सफल रहा सपा का धरना प्रदर्शन भीड़ रोकने को पुलिस ने की घेराबंदी लगाए बैरियर 
 
 ताकि भीड़ एकत्रित न हो सके इधर पूर्व मंत्री ने प्रातः 8:00 बजे ही दडी बिछा अकेले ही धरना पर बैठ गए किसकी भनक लगते सैकड़ो कार्य करता उनके समर्थन में एसडीएम आवास के समक्ष एकत्रित हो गए इधर प्रशासन ने भी पी ए सी सहित भारी पुलिस बल मौके पर तैनात कर दिया गया प्रशासन द्वारा धरना को सफल करने के लिए बीती शाम लगाई जा रहे टेंट को पुलिस प्रशासन ने बल पूर्वक हटवा दिया गया ताकि किसानों को भारी संकट का सामना करना ।
 
पड़े वही हुआ इस कड़कती धूप में किस किसी तरह धरना स्थल पर पहुंचे प्रशासन ने धरना समाप्त करने के लिए लंबी वार्ता की जिसमें पूर्व ब्लाक प्रमुख नरोत्तम दास मुन्ना पुरुषोत्तम गंगवार छेदा लाल दिवाकर साहित कई लोगों के साथ एसडीम नवाबगंज उदित पवार क्षेत्राधिकार मिश्रा प्रभारी निरीक्षक नवाबगंज अरुण कुमार श्रीवास्तव परंतु कोई भी हल्ला निकलने पर किसानों ने पटेल चौक पर कड़कती धूप में धरना देना प्रारंभ कर दिया।
 
 तो प्रशासन के हाथ पांव फूल गए और उन्होंने पूर्व मंत्री से धरना समाप्त करने की अपील की इस पर उन्होंने किसानों का भुगतान देने की स्पष्ट स्थिति करने की बात कही तो एसडीएम ने 45 दिन के अंदर किसानों का भुगतान करने का आश्वासन दिया इसके बाद पूर्व मंत्री भगवत शरण गंगवार धरना स्थल से उठकर पटेल चौक पर बैठे किसानों के बीच पहुंचकर उन्होंने प्रशासन द्वारा दिए गए आश्वासन से अवगत कराया।
 
और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीम नवाबगंज के द्वारा भेजने का आयोजन किया गया इस ज्ञापन में 16 बिंदुओं पर कार्यवाही करने की मांग राज्यपाल से की गई है ताकि किसानों को राहत भरी सांस मिल सके इसके लिए धरना सफल बनाने के लिए सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष शिवचरण कश्यप सुबलेश यादव पूर्व महासचिव योगेश यादव भारती चौहान आदि जिला मुख्यालय से धरना में सम्मिलित हुए धरना में पूर्व ब्लाक प्रमुख नरोत्तम दास मुन्ना पूर्व ब्लाक प्रमुख पुरुषोत्तम गंगवार तेजप्रकाश गंगवार ओमेंद्र छेड़ लाल दिवाकर अरविंद कुमार व प्रवीण t2 जिला पंचायत सदस्य नेहा गंगवार प्रोफेसर राशिद मलखान सिंह यादव मुख्तार अंसारी हारून डॉक्टर नुक्ता प्रसाद दिवाकर समेत भारी संख्या में मुख्य कार्य करता घर उपस्थित थे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार