ओबरा नगर में नई सड़क का शुभारंभ विकास का नया अध्याय

ओबरा नगर पंचायत का नगर विकास में महत्वपूर्ण कदम

राजेश तिवारी Picture
Published On

सड़क के निर्माण से नगर का चहुमुखी विकास

विकास अग्रहरि के साथ कु. रीता की खास रिपोर्ट

ओबरा/सोनभद्र-

ओबरा नगर पंचायत के वार्ड संख्या 15 में एक बहुप्रतीक्षित सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस परियोजना को सिर्फ एक सड़क नहीं, बल्कि पूरे नगर के लिए विकास का एक महत्वपूर्ण मार्ग माना जा रहा है।इस नई सड़क को भविष्य में श्रीराम नगर और न्यू कॉलोनी से जोड़ा जाएगा। इससे यह मार्ग सीधे ओबरा तहसील और बाबा धुलाई से जुड़ जाएगा, जिससे लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी।

नगर अध्यक्षा चांदनी का संकल्प

धूप धाम से संपन्न हुआ दशहरा मेला Read More धूप धाम से संपन्न हुआ दशहरा मेला

ओबरा नगर पंचायत की अध्यक्षा चांदनी ने इस अवसर पर कहा कि यह सड़क नगर के व्यापार, शिक्षा, आवागमन और आपसी जुड़ाव को और मजबूत करेगी। उन्होंने बताया कि इस सड़क से बुजुर्गों को चलने में आसानी होगी, बच्चों को एक सुरक्षित रास्ता मिलेगा, और आम जनता को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।उन्होंने जनता के सहयोग और विश्वास को अपनी सबसे बड़ी ताकत बताया और आश्वासन दिया कि विकास की यह गति नगर के हर कोने तक पहुंचेगी। यह परियोजना ओबरा के निवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करती है और नगर के बुनियादी ढांचे में सुधार के प्रति प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

बस्ती में सरकारी जमीन और चकरोड पर कब्जे की शिकायत, 50 बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने का आरोप;  Read More बस्ती में सरकारी जमीन और चकरोड पर कब्जे की शिकायत, 50 बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने का आरोप; 

Post Comments

Comments