नवीनतम
फीचर्ड
पति करता था गुजरात में नौकरी, बेरहम पत्नी ने भांजे से प्रेम प्रसंग चलाकर की पति की हत्या, दोनों गिरफ्तार
पति का शव नमक डालकर गड्ढे में गाड़ दिया और घर वालों व बच्चों को बताया कि शिववीर सिंह नौकरी करने गुजरात गए हैं।
कानपुर। सचेंडी थाना पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी भांजे को गिरफ्तार कर लिया है जिसने मिलकर पति की हत्या कर दी थी और घर वालों से कहते थे कि शिववीर सिंह गुजरात नौकरी करने गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिववीर सिंह पुत्र स्व0 बृजपाल सिंह निवासी ग्राम मवई घाट थाना जसपुरा जनपद बाँदा अपनी बहन गायत्री पत्नी छंगू सिंह परिहार निवासी ग्राम लालूपुर थाना सचेण्डी जनपद कानपुर नगर के घर पर रहता था और गुजरात में प्राइवेट नौकरी करता था करीब 20 वर्ष पहले शिववीर सिंह की शादी लक्ष्मी देवी के साथ हुई थी शिववीर सिंह के एक लडका व दो लडकी थीं शिववीर सिंह नौकरी के सिलसिले में ज्यादातर गुजरात में रहता था इसी दौरान लक्ष्मी देवी का प्रेम प्रसंग शिववीर सिंह के सगे भांजे अमित सिंह पुत्र छंगू सिंह परिहार निवासी ग्राम लालूपुर थाना सचेण्डी कानपुर नगर से हो गया।
जिसकी जानकारी शिववीर सिंह को हो गयी जिसके कारण शिववीर सिंह और लक्ष्मी देवी के आपसी रिश्ते बिगड़ने लगे तब लक्ष्मी देवी व अमित सिंह ने मिलकर शिववीर सिंह की हत्या करने की योजना बनाई। शिववीर सिंह वर्ष 2024 में दशहरा के समय गुजरात से अपने घर आया तो दिनांक 2.11.2024 को रात्रि मे शिववीर सिंह शराब पीकर घर आया था और नशे की हालत मे छप्पर मे पड़ी चारपाई पर लेट गया तब अमित और लक्ष्मी देवी ने साबड़ से शिववीर के सिर पर वार कर दिया शिववीर सिंह को चोट लगने से बिल्कुल बेशुद हो गया तो दोनो उसे चारपाई पर उठाकर सामने बगिया मे लेकर चले गये और वहाँ पर दोनो ने मिलकर पुनः साबड़ सिर व अन्य जगह कई बार किये जिससे उसकी मृत्यु हो गयी।
इसके बाद दोनों ने रात में ही उसे वहीं बगिया मे छोड़कर चारपाई लेकर चले आये और सुबह के समय अपने बच्चो को बता दिया था कि तुम्हारे पिता डाक्टर से दबाई लेने के बाद नौकरी करने के लिए गुजरात चले गये है तो बच्चो को विश्वास हो गया फिर अगले दिन दोनो ने मिलकर शिववीर के शव को बगिया मे गाड़ने के लिए गड्ढा खोदा और अपनी लड़की अंकिता को भेजकर पास की दुकान से करीब 10 पैकिट नमक के मंगवाये फिर शिववीर के शव को उसी जगह बगिया मे खोदे गये गड्डे मे रखकर नमक डालकर मिट्टी से ढक दिया और दोनो रोजाना की तरह अपना जीवन बिताने लगे।
तीन चार दिन बाद मृतक की मां आयी तो उसने शिववीर के बारे मे पूछा तो दोनो ने बताया कि वह नौकरी के लिए गुजरात 'चले गये है फिर एक दिन दोनो बगिया में गये जिस स्थान पर शिववीर का शव का गाढ़ा था वहाँ जाकर देखा तो उस जगह थोड़ी मिट्टी हटी हुई थी और शरीर के कंकाल की कुछ हड्डियाँ बाहर पड़ी थी हड्डियाँ बाहर निकालकर उन्हे इकट्ठा कर रात्रि मे नहर में फेंक दिया और उसी प्रकार से मिट्टी से बन्द कर दिया था। जब जब मृतक की मां शिववीर के बारे मे पूछती तो दोनो गुजरात मे नौकरी करने का बहाना बनाते हुए उन्हे धोखा देते रहे अब जब सावित्री देवी के द्वारा इसकी शिकायत थाने पर की गयी। जिसके सम्बन्ध में थाने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और लक्ष्मी देवी और अमित सिंह को गिरफ्तार कर लिया।


Comments