Haryana: हरियाणा में महिला सरपंच को किया गया सस्पेंड, जानें क्या है वजह

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा के जिला कैथल प्रशासन ने नियमों के उल्लंघन पर सख्त कदम उठाते हुए राजौंद खंड के गांव किछाना की महिला सरपंच सुमन को सरपंच पद से बर्खास्त कर दिया है। जांच में पाया गया कि सुमन ग्राम पंचायत की सरपंच होने के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग में आशा वर्कर के रूप में भी कार्यरत थीं और दोनों पदों से मानदेय प्राप्त कर रही थीं। जबकि पंचायती राज अधिनियम के अनुसार एक व्यक्ति एक ही सरकारी पद पर कार्य कर सकता है, और यह स्थिति नियमों के विपरीत है।

जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी (DDPO) कार्यालय को इस संदर्भ में शिकायत प्राप्त हुई थी, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सुमन को 7 दिन के भीतर जवाब देने के लिए नोटिस भेजा गया। लेकिन निर्धारित समयसीमा बीतने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (BDPO) को जांच का जिम्मा सौंपा गया। जांच रिपोर्ट में आरोपों की पुष्टि होने के बाद जिला विकास एवं पंचायत विभाग ने महिला सरपंच को पद से हटाने का आदेश जारी कर दिया।

इस मामले में DDPO रितु लाठर ने जानकारी दी कि विभाग ने शिकायत मिलने पर नियमानुसार पूरी प्रक्रिया का पालन किया। जांच में दोषी पाए जाने और जवाब नहीं देने की स्थिति में सरपंच पद से हटाने की कार्रवाई की गई। साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि ग्राम पंचायत में बहुमत प्राप्त किसी पंच को अस्थायी रूप से कार्यभार सौंपा जाए, ताकि विकास कार्य प्रभावित न हों।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments