एडीएम ने कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा, वसूली में तेजी लाने के निर्देश

स्टाम्प,व्यापार, परिवहन की प्रगति ठीक ना होने पर सुधार लाने के निर्देश

Swatantra Prabhat Picture
Published On

रायबरेली


अपर जिलाधिकारी (वि/रा) अमृता सिंह व अपर जिलाधिकारी (प्र) सिद्धार्थ की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कर-करेत्तर एवं राजस्व वसूली संबंधी बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में विद्युत, बाट माप, परिवहन, आबकारी, वाणिज्य, नगर निकाय, सिंचाई, वन, व्यापार कर, खनन, मण्डी, स्टाम्प सहित विभिन्न विभागों की वसूली प्रगति की समीक्षा की गई।


एडीएम (वित्त) ने कम प्रगति वाले विभागों  व्यापार कर,स्टाम्प,परिवहन आदि को राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी विभाग अपने निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करें और समयबद्ध कार्यवाही पर विशेष ध्यान दें। बैठक में एडीएम ने कहा कि राजस्व वसूली लक्ष्य के सापेक्ष कराना सुनिश्चित करें। अतः अधिकारीगण लक्ष्य प्राप्ति के लिए ठोस कदम उठाएं और विभागीय समन्वय को मजबूत करें।


बैठक में उन्होंने ने कहा कि आईजीआरएस में आ रही शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराए। शिकायतों का निस्तारण सतही स्तर पर ना किया जाए। शिकायतकर्ताओं का  फिडबैक भी लिया जाए। साथ ही हर तहसील दिवस पर भी विभागीय अधिकारी कैम्प लगाकर शिकायतों का निस्तारण करें।
बैठक में उप निदेशक कृषि विनोद कुमार,उप जिलाधिकारी (न्यायिक) अहमद फरीद खान,उप जिलाधिकारी (न्यायिक) सचिन यादव ,तहसीलों के उप जिलाधिकारी,तहसीलदार, नायब तहसीलदार  तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

पीएम मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, देश के प्रति योगदान को बताया अहम Read More पीएम मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, देश के प्रति योगदान को बताया अहम

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार