Haryana: हरियाणा पुलिस की बड़ी कामयाबी, एनकाउंटर में पकड़ा गया नेपाली बदमाश

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम में पुलिस ने एक एनकाउंटर के बाद नेपाल के वांछित अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। यह अपराधी चोरी और लूट की वारदातों को अंजाम देने के लिए भारत आता था और वारदात के बाद नेपाल भाग जाता था। आरोपी की पहचान जगत बहादुर (35) के रूप में हुई है, जो नेपाल के कैलाली जिले के टिकनपुर क्षेत्र के वार्ड-9 का निवासी है।

गुरुग्राम की क्राइम ब्रांच टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोचा। एनकाउंटर के दौरान पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, वह लगातार कई राज्यों में सक्रिय था और चोरी के मामलों में संलिप्त था।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि जगत बहादुर फेसबुक पर अपना नाम बदलकर भारत में काम कर रहे नेपाल मूल के घरेलू नौकरों से संपर्क करता था। वह उनके साथ दोस्ती कर उन्हें संगठित तरीके से चोरी और लूट जैसी वारदातों में शामिल करता था। सोशल मीडिया के इस दुरुपयोग के जरिए वह पूरे नेटवर्क का संचालन करता था।

आरोपी चोरी की योजना बनाकर बस से भारत आता और वारदात के बाद टैक्सी से चोरी का माल लेकर नेपाल चला जाता। यह तरीका उसे ट्रैकिंग से बचाने में मदद करता था। इस बार भी वह इसी योजना के तहत भारत में था, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी के चलते गिरफ्तार कर लिया गया।

हड़ताल के बीच बाहरी मजदूरों से कचरा उठवाना पड़ा भारी Read More हड़ताल के बीच बाहरी मजदूरों से कचरा उठवाना पड़ा भारी

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक पिस्तौल, कारतूस, एक बैग, लोहा काटने का कटर, प्लास, पेचकस, और घटनास्थल से एक खाली कारतूस बरामद किया है। इससे साफ है कि वह पूरी तैयारी के साथ वारदात को अंजाम देने आया था।

मलिहाबाद कोतवाली फिर विवादों में: सिपाही अनुज पर प्रताड़ना के आरोप, सिपाही आशीष मलिक पर व्हाट्सएप ग्रुप से खबर हटाने का आरोप Read More मलिहाबाद कोतवाली फिर विवादों में: सिपाही अनुज पर प्रताड़ना के आरोप, सिपाही आशीष मलिक पर व्हाट्सएप ग्रुप से खबर हटाने का आरोप

गुरुग्राम पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पंजाब और मुंबई में पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब उसकी क्राइम हिस्ट्री खंगाल रही है और उससे जुड़े नेटवर्क की जांच भी शुरू कर दी गई है।

श्रीभूमि जिले के आनिपुर में बेली ब्रिज का निर्माण चार महीने बाद भी अधूरा, दोनों किनारों के लोग भारी परेशानी में। Read More श्रीभूमि जिले के आनिपुर में बेली ब्रिज का निर्माण चार महीने बाद भी अधूरा, दोनों किनारों के लोग भारी परेशानी में।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें