New Expressway: पटना से दरभंगा का सफर अब सिर्फ 4 घंटे में होगा पूरा, बनने जा रहा ये नया एक्स्प्रेसवे

Sandeep Kumar  Picture
Published On

New Expressway: बिहार के दरभंगा जिले में निर्माणाधीन आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का कार्य तेजी से चल रहा है। यह राज्य का पहला ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे होगा, जिसकी कुल लंबाई 189 किलोमीटर है। इस एक्सप्रेसवे के बन जाने के बाद पटना से दरभंगा की दूरी महज चार घंटे में तय की जा सकेगी, जिससे न सिर्फ लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी, बल्कि व्यापार, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी मजबूती मिलेगी।

यह परियोजना भारतमाला योजना के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा बनाई जा रही है। इसका डिज़ाइन पूरी तरह एक्सेस-कंट्रोल्ड होगा, जिससे सीमित स्थानों से ही प्रवेश और निकास की अनुमति होगी। इससे न केवल सफर सुरक्षित बनेगा बल्कि यातायात का दबाव भी कम होगा और दुर्घटनाओं की आशंका भी घटेगी।

आर्थिक विकास को मिलेगा बढ़ावा

एक्सप्रेसवे आमस से दरभंगा एयरपोर्ट तक बनाया जा रहा है और यह बिहार के 7 जिलों  गया, औरंगाबाद, पटना, दरभंगा तथा 19 प्रमुख शहरों को जोड़ेगा। यह एनएच-119 डी (NH-119D), एनएच-57 और नए आर्थिक कॉरिडोर को आपस में जोड़ेगा। इससे न केवल स्थानीय लोगों को सुगम यात्रा मिलेगी, बल्कि माल ढुलाई की दक्षता में भी बढ़ोतरी  होगी।

चार हिस्सों में बांटा गया निर्माण कार्य

करीब 5,000 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस प्रोजेक्ट को चार अलग-अलग हिस्सों में बांटा गया है ताकि काम तेजी से पूरा किया जा सके। सड़क की चौड़ाई लगभग 200 फीट होगी। निर्माण कार्य में जेसीबी, पोपलेन, ट्रैक्टर और सैकड़ों मजदूरों की मदद से युद्ध स्तर पर कार्य जारी है। साथ ही अधिकारियों की निगरानी में समतलीकरण और चौड़ीकरण का काम भी चल रहा है।

कानपुर में कलेक्ट्रेट पर सपाइयों का हल्लाबोल, CEC पर गंभीर आरोप लगाकर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन Read More कानपुर में कलेक्ट्रेट पर सपाइयों का हल्लाबोल, CEC पर गंभीर आरोप लगाकर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

शहरों को बेहतर कनेक्टिविटी

दरभंगा शहर को इस एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए कई संपर्क सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। एनएच-119 डी लहेरियासराय-बहेड़ी मुख्य सड़क को जोड़ते हुए देकुली मोड़ के पास शहर को एक्सप्रेसवे से जोड़ेगा। इसके अलावा एम्स के पास फ्लाईओवर, एकमी घाट, शोभन और डीलाही जैसे क्षेत्रों को भी एनएच से जोड़ा जाएगा। दरभंगा-बहेड़ी-रोसड़ा एनएच-527 इ को भी एनएच-119 डी से मिलाया जाएगा, जिससे शहर तीन दिशाओं से एनएच-57 से जुड़ सकेगा।

सीजेपी प्रमुख अभिजीत दीपके की दादी का निधन Read More सीजेपी प्रमुख अभिजीत दीपके की दादी का निधन

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

नवीनतम समाचार