Haryana: हरियाणा में कच्चे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने किया ये बड़ा ऐलान

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा सरकार ने राज्य के अनुबंध कर्मचारियों को राहत देते हुए उनकी सेवाओं को 30 सितंबर 2025 तक बढ़ा दिया हैयह विस्तार हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड (HKRNL) और आउटसोर्सिंग पॉलिसी पार्ट-2 के तहत विभिन्न विभागों, बोर्डों और निगमों में कार्यरत कर्मचारियों के लिए लागू होगा। इस संबंध में आदेश मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी किए गए हैं।

इससे पहले इन कर्मचारियों की सेवाएं 1 जुलाई से 31 जुलाई तक के लिए बढ़ाई गई थीं। अब सरकार ने एक बार फिर से सेवा विस्तार का फैसला करते हुए सितंबर तक राहत दी हैराज्य सरकार पहले ही 5 साल से अधिक सेवा देने वाले करीब 1.2 लाख अनुबंध कर्मचारियों की 58 वर्ष की आयु तक सेवा सुरक्षा सुनिश्चित कर चुकी है

जिन कर्मचारियों ने 5 साल पूर्णकालिक सेवा पूरी कर ली है, उन्हें स्थायी कर्मचारियों के बराबर बेसिक वेतन मिलेगा। इसके अलावा, हर साल 1 जनवरी और 1 जुलाई को मानदेय में बढ़ोतरी की जाएगी।

सेक्स के बाद ब्लैकमेल: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने पुलिस को हनीट्रैप गैंग पर नकेल कसने का आदेश दिया Read More सेक्स के बाद ब्लैकमेल: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने पुलिस को हनीट्रैप गैंग पर नकेल कसने का आदेश दिया

डेटिंग ऐप के जरिए अपहरण और लूट का खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार Read More डेटिंग ऐप के जरिए अपहरण और लूट का खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments