138 मामलों का समाधान, तहसील में लगा विशेष कैंप 

138 मामलों का समाधान, तहसील में लगा विशेष कैंप 

कौशाम्बी स्वतंत्र प्रभात

सिराथू संवाददाता नितिन कुमार कश्यप 

सिराथू संवाददाता। जिलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व विवादों ने एक दिन में 138 मामले का समाधान किया। उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता की धारा 24 तहत विशेष कैंप का आयोजन किया गया। न्यायालय उप जिलाधिकारी सिराथू ने 40 वादों का निस्तारण किया। न्यायालय उप जिलाधिकारी ( न्यायिक) सिराथू ने 98 वादों का समाधान किया। कल 139 मामलों के निपटारे से ग्रामीणों और फरियादियों को राहत मिली।

उप जिलाधिकारी सिराथू ने कहा कि राजस्व विवादों का त्वरित निस्तारण प्राथमिकता है। उप जिलाधिकारी बताया कि इस तरह से जनता का विश्वास प्रशासन पर मजबूत होता है। ग्रामीणों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना की। उन्होंने आगे भी ऐसे कैंप आयोजित करने की मांग की है। राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर ही वादों की सुनवाई कर कार्रवाई की।

अपराधियों के खिलाफ अभियान में जुटी कमिश्नरेट पुलिस, जारी गिरफ्तारियां Read More अपराधियों के खिलाफ अभियान में जुटी कमिश्नरेट पुलिस, जारी गिरफ्तारियां

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel