मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रतापगढ़ में कार्यक्रम की कुछ झलकियां

उमड़ी भीड़ में महिलाओं की संख्या ज्यादा

IMG-20250829-WA0099  IMG-20250829-WA0108 सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शुक्रवार को दोपहर दो बजे प्रतापगढ़ पुलिस लाइन हेली पैड पर उतरने पर पहले मां बेल्हा देवी धाम पहुंच कर उन्होंने दर्शन पूजन किया। यहां सीएम के साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री मोती सिंह लगे रहे।बेल्हा देवी मंदिर में दर्शन पूजन कर सीएम जीआईसी मैदान आए और यहां पहले 570 करोड़ रूपये की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। इस कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री ने आयोजित भारी भीड़ की जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि विकास के रास्ते चलकर उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाना है। उन्होंने गुंडे माफिया को कानून के साथ खिलवाड़ नहीं करने के लिए सचेत किया और कहा कि ऐसी हरकत करने वालों को कत्तई बक्शा नहीं जायेगा। बेटियों को पढ़ाई लिखाई नौकरी रोजगार में आगे आने के लिए सीएम ने आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने दहाड़ कर कहा कि किसी बेटी के साथ खिलवाड़ करने वाले को आगे के चौराहे पर यमराज जरूर मिलेंगे और उनका हिसाब कर दिया जायेगा। मुख्यमंत्री अपने संबोधन में पूरा कॉन्फिडेंस में दिख रहे थे। सभा में महिलाएं बहुत संख्या में आई थी। महिलाएं मुख्यमंत्री की बात बहुत ध्यान से सुन रही थी। मुख्यमंत्री में बड़ा क्रेज दिख रहा था। सभा के बाद सीएम काशी नगरी वाराणसी रवाना हो गए।

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel