गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष रवि प्रकाश चौबे को किया गया सम्मानित

पर्यायवरण जागरूकता की अनूठी मुहिम, पेड़ों को बचाने के लिए जन जागरूकता अभियान

गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष रवि प्रकाश चौबे को किया गया सम्मानित

प्राकृतिक चिकित्सा एवं धूपन चिकित्सा पर जोर

अजित सिंह/ राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश-

भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अजीत चौबे ने गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी रवि प्रकाश चौबे को सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें लगातार 11 वर्षों से गुप्तकाशी दर्शन यात्रा को सकुशल संपन्न कराने एवं प्रकृति-पर्यावरण संरक्षण हेतु किए जा रहे अद्वितीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया।

IMG-20250822-WA0522

नहीं रुक रहा है ओवरलोड ओवर हाइट गन्ना ट्रकों का संचालन कभी घट सकती है बड़ी दुर्घटना प्रशासन मौन Read More नहीं रुक रहा है ओवरलोड ओवर हाइट गन्ना ट्रकों का संचालन कभी घट सकती है बड़ी दुर्घटना प्रशासन मौन

इस अवसर पर यूथ आइकॉन सौरभ कांत पति त्रिपाठी, राकेश देव पांडेय, प्रकाश देव पांडेय, एवं पार्थ सारथी किरीट जी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।बता दें कि रवि प्रकाश चौबे जी विगत 35 वर्षों से समाजसेवा और पर्यावरण संरक्षण के कार्यों में निरंतर सक्रिय हैं। प्रकृति प्रेम और पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने के लिए उन्होंने गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट की स्थापना की।

महाराज पुर क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला के घर में की तोड़ फोड़ Read More महाराज पुर क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला के घर में की तोड़ फोड़

ट्रस्ट के माध्यम से हर वर्ष आयोजित होने वाली गुप्तकाशी दर्शन यात्रा एक सप्तदिवसीय भव्य यात्रा है, जिसमें न केवल सोनभद्र जनपद बल्कि झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती राज्यों से भी सैकड़ों साधु-संत व श्रद्धालु शामिल होते हैं। यह यात्रा माँ विंध्यवासिनी के दर्शन से प्रारंभ होकर बाबा काशी विश्वनाथ के दरबार में पूर्ण होती है।

स्वतंत्र प्रभात की खबर का बड़ा असर। लालापुर में अवैध खनन पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई! पुलिस ने तोड़ा माफियाओं का पूरा नेटवर्क। Read More स्वतंत्र प्रभात की खबर का बड़ा असर। लालापुर में अवैध खनन पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई! पुलिस ने तोड़ा माफियाओं का पूरा नेटवर्क।

श्री चौबे जी ने समाज में पर्यावरण जागरूकता की अनूठी मुहिम भी छेड़ी है। वे पेड़ों को बचाने के लिए लोगों को प्रेरित करते हैं तथा पेड़ों पर रक्षा सूत्र बाँधकर उन्हें काटने से रोकने और संरक्षण का संकल्प दिलवाते हैं। इसके साथ ही वे प्राकृतिक चिकित्सा एवं धुपन चिकित्सा जैसी भारतीय चिकित्सा पद्धतियों के माध्यम से आमजन को स्वस्थ रहने के लिए जागरूक कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि उनके इन समर्पित प्रयासों से प्रेरित होकर पूर्व जिला अध्यक्ष अजीत चौबे जी ने उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और कहा कि “ रवि प्रकाश चौबे जैसे समाजसेवी ही आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उनका योगदान गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट के साथ-साथ पूरे समाज को नई दिशा देने वाला है।

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel