कोन में निकली तिरंगा यात्रा,पूर्व एमएलसी और ब्लॉक प्रमुख ने किया यात्रा का शुभारंभ

आजादी का अमृत महोत्सव 2022 से मनाया जा रहा है तिरंगा का सम्मान करना सभी देशवासियों का कर्तब्य , तिरंगा देश की शान है - डॉक्टर जीतेंद्र नाथ दूबे ( खण्ड विकास अधिकारी)

कोन में निकली तिरंगा यात्रा,पूर्व एमएलसी और ब्लॉक प्रमुख ने किया  यात्रा का शुभारंभ

तिरंगा हमारे देश की शान है, स्वतंत्रता दिवस पर हर देशवासियों के घर पर तिरंगा लगना चाहिए - रूबी मिश्रा ( ब्लॉक प्रमुख)

अजित सिंह / राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश-

 विकास खण्ड  अंतर्गत कोन में आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत एक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष की अध्यक्षता में यह यात्रा मंगलवार को विकास खंड कोन से बस स्टैंड तक निकाली गई।

IMG_20250812_185547

बीडीओ सुरियावां का सख्त आदेश,लापरवाही पर होगी कार्यवाही Read More बीडीओ सुरियावां का सख्त आदेश,लापरवाही पर होगी कार्यवाही

पूर्व एमएलसी जयप्रकाश चतुर्वेदी और ब्लॉक प्रमुख रुबी मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा में ब्लॉक के सभी अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता सहित पुलिस प्रशासन मौजूद रहे। यात्रा का समापन अमृत सरोवर पर पौधरोपण के साथ हुआ।

सड़क दुघर्टना में जान बचाने को  स्ट्रेचर दान दिए  Read More सड़क दुघर्टना में जान बचाने को  स्ट्रेचर दान दिए 

IMG_20250812_185249

सुरक्षित नारी_ समृद्ध प्रदेश_ मिशन शक्ति का यही संदेश Read More सुरक्षित नारी_ समृद्ध प्रदेश_ मिशन शक्ति का यही संदेश

जिसके क्रम में खंड विकास अधिकारी डॉ. जीतेंद्र नाथ दुबे ने कहा कि तिरंगा का सम्मान करना सभी देशवासियों का कर्तव्य है। इसी क्रम में खंड शिक्षा अधिकारी विश्वजीत कुमार ने शिक्षा को देश के विकास की महत्वपूर्ण कड़ी बताया।वहीं ब्लॉक प्रमुख रुबी मिश्रा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस तक हर घर पर तिरंगा लगना चाहिए।

यात्रा में मुख्य रूप से एडीओ पंचायत सुनील कुमार पाल, एडीओ धर्मेंद्र कुमार यादव, मनोज तिवारी, अलख नारायण शुक्ला, श्रवण जायसवाल, सुनील कुमार जायसवाल , बृज कुमार जायसवाल और स्थानीय प्रशासन सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पूरे मार्ग पर भारत माता की जय के नारे गूंजते रहे।

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel