ओबरा में बीजेपी ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा देशभक्ति के नारों से गूंजा नगर

भाजपा नगर उपाध्यक्ष विकास सिंह ने घरों में भारत माता की जय का नारा लगाने का किया आहवान

ओबरा में बीजेपी ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा देशभक्ति के नारों से गूंजा नगर

यह तिरंगा मेरी आन, बान और शान का प्रतीक है।

अजित सिंह ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

ओबरा/सोनभद्र-

रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ओबरा मंडल ने राम मंदिर परिसर से एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने हिस्सा लिया। मंडल अध्यक्ष शिव नाथ जायसवाल की अध्यक्षता और मंडल प्रभारी संतोष शुक्ला के संरक्षण में आयोजित इस यात्रा का उद्देश्य देशभक्ति की भावना को जागृत करना था। यात्रा राम मंदिर से शुरू होकर हनुमान मंदिर, सुभाष तिराहा और सिनेमा रोड से होते हुए अंबेडकर तिराहा तक पहुँची। इस दौरान चारों ओर देशभक्ति का माहौल छाया रहा। भारत माता की जय, वंदे मातरम' और जय श्री राम के नारों से पूरा नगर गूंज उठा। लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था और हर किसी की ज़ुबान पर एक ही नारा था - भारत माता जय!। इस यात्रा ने नगर वासियों का मन मोह लिया और देशभक्ति की एक लहर सी दौड़ गई।

IMG-20250810-WA0291

डीपीएस स्कूल में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, खेल भावना और शारीरिक फिटनेस की भावना के साथ वार्षिकोत्सव समारोह। Read More डीपीएस स्कूल में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, खेल भावना और शारीरिक फिटनेस की भावना के साथ वार्षिकोत्सव समारोह।

प्रमुख नेताओं ने तिरंगे के महत्व  पर प्रकाश डाला

सुरक्षित नारी_ समृद्ध प्रदेश_ मिशन शक्ति का यही संदेश Read More सुरक्षित नारी_ समृद्ध प्रदेश_ मिशन शक्ति का यही संदेश

इस अवसर पर विभिन्न नेताओं ने तिरंगे के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। रंजना सिंह ने कहा, यह तिरंगा मेरी आन, बान और शान है, इससे ही हिंदुस्तान की पहचान है। मंडल अध्यक्ष शिवनाथ जायसवाल ने तिरंगे के रंगों का अर्थ समझाते हुए कहा, तिरंगा हमारी संघर्ष गाथा सुनाता है। केसरिया रंग साहस और बलिदान दिखाता है, सफेद रंग सच्चाई और शांति की रोशनी बिखेरता है, और हरा रंग खुशी व हरियाली को दर्शाता है।

एसआईआर फ़ार्म भरने के लिए 980 किमी का सफर किया, Read More एसआईआर फ़ार्म भरने के लिए 980 किमी का सफर किया,

IMG-20250810-WA0293

भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा ओबरा नगर अध्यक्ष अरविंद सोनी ने तिरंगे के लिए खादी के कपड़े के उपयोग का उल्लेख करते हुए कहा, "इसे सर आंखों पर रखती भारत की सारी आबादी। हम भारतीयों की चाहे अलग-अलग विचारधारा हो, पर हमारा तिरंगा हमें हमेशा जान से प्यारा है। भाजपा के नगर उपाध्यक्ष विकास सिंह ने घरों से भारत माता की जय का नारा लगाने का आह्वान किया। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज के इतिहास पर भी प्रकाश डाला और बताया कि इसे 22 जुलाई 1947 को संविधान सभा द्वारा अपनाया गया था।

इस तिरंगा यात्रा में भाजपा के सभी मोर्चों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों, कार्य समिति के सदस्यों, साथ ही कई सम्मानित नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। यात्रा में उमेश सिंह पटेल, रामा शंकर द्विवेदी, सतीश कुमार पाण्डेय, सुनीता पाण्डेय, पवन मिश्रा, शिशिर शर्मा, राजेंद्र प्रसाद, उमा शंकर जायसवाल, नित्यानंद दूबे, हेमलता, सरिता सिंह, पुष्पा दूबे, दशरथ शुक्ला, आशीष तिवारी, उमेश शुक्ला, निशांत कुशवाहा, संजय वैसवार, दिनेश पाठक, अरविन्द सोनी, समीर माली, विपुल शुक्ला, अभिषेक सोनी, सौरभ सिंह, आदर्श सिंह, राजकुमार यादव, संतोष जायसवाल, अविनाश

जायसवाल, बुद्दीनारायण जायसवाल, विकास सिंह, आनंद जायसवाल, शिव दत्त गुरु, रंग बहादुर पटेल, प्रतीक, टाटा चौधरी, डॉक्टर सरोज, संतोष प्रजापति, भारतीय संविधान श्रमिक संगठन के अध्यक्ष मणिशंकर पाठक, उपाध्यक्ष रणजीत तिवारी, मंत्री कृष्णकांत पाठक, भाजपा के सक्रिय सदस्य आलोक पांडे और शशि किरण जैसे कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel