हर घर तिरंगा अभियान की सफलता के लिए भाजपा मंडल चोपन की बैठक संपन्न

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराने को लेकर कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान

हर घर तिरंगा अभियान की सफलता के लिए भाजपा मंडल चोपन की बैठक संपन्न

चोपन भाजपा मंडल की बैठक संपन्न

अजित सिंह / राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

चोपन/सोनभद्र - 

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मंडल चोपन की एक महत्वपूर्ण बैठक आज संपन्न हुई, जिसका मुख्य उद्देश्य 'हर घर तिरंगा' यात्रा अभियान को सफल बनाना था। इस बैठक में कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रम की रणनीति और तैयारियों के बारे में जानकारी दी गई। बैठक के मुख्य अतिथि जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी गुप्ता ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर हर घर पर तिरंगा फहराया जाना है।

IMG-20250808-WA0494

अनाथालय पहुंच कर पेश की इंसानियत की मिसाल Read More अनाथालय पहुंच कर पेश की इंसानियत की मिसाल

उन्होंने कहा कि इस अभियान का मकसद सभी भारतवासियों में देशभक्ति की भावना को जगाना और उन वीर शहीदों को याद करना है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। उन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी से एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। इस बैठक में कई विशिष्ट अतिथियों और पार्टी पदाधिकारियों ने भाग लिया।

परी मेकओवर एंड फैशन वर्ल्ड मैजिशियन प्रोडक्शन के द्वारा ऐतिहासिक आयोजन Read More परी मेकओवर एंड फैशन वर्ल्ड मैजिशियन प्रोडक्शन के द्वारा ऐतिहासिक आयोजन

IMG-20250808-WA0496

बीआरसी रोटहां में राष्ट्रीय आविष्कार प्रतियोगिता सम्पन्न Read More बीआरसी रोटहां में राष्ट्रीय आविष्कार प्रतियोगिता सम्पन्न

इनमें मंडल प्रभारी अशोक मौर्य, जिला उपाध्यक्ष राजन जायसवाल, वरिष्ठ नेता राजेंद्र जैन, सत्य प्रकाश तिवारी, प्रदीप अग्रवाल और महामंत्री विकास चौबे तथा राहुल प्रताप सिंह प्रमुख थे।इसके अलावा, मंडल मंत्री अनिल पाठक, शिवकुमार जायसवाल, रामप्रताप साहनी, विजय बैसवाल, रश्मि खरवार, संतोष साहनी, मनमोहन यादव, सुभाष, रामकुमार सोनी, धर्मेश जैन, सभासद अनिल जायसवाल, मसलन गिरी, जिला जीत यादव, संतोष जायसवाल, डॉ. सुरेंद्र मौर्य और छोटेलाल साहनी भी बैठक में उपस्थित थे। सभी नेताओं ने मिलकर इस महत्वपूर्ण अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel