चोपन मंडल अध्यक्ष संजय केसरी की अगुवाई में मन की बात और हर घर तिरंगा अभियान पर बैठक
मासिक रेडियो कार्यक्रम में मन की बात और आगामी 15 अगस्त को मनाए जाने वाले हर घर तिरंगा अभियान पर विशेष जोर
चोपन में भाजपा मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में बैठक संपन्न
अजित सिंह / राजेश तिवारी (ब्यूरो रिपोर्ट)
भारतीय जनता पार्टी के चोपन मंडल अध्यक्ष संजय केसरी के नेतृत्व में आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक चोपन में रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने स्थित रामकुमार सोनी की दुकान में हुई, जिसमें पत्रकारों, सक्रिय कार्यकर्ताओं और बूथ अध्यक्षों ने हिस्सा लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात और आगामी 15 अगस्त को मनाए जाने वाले हर घर तिरंगा अभियान पर चर्चा करना था।

संजय केसरी ने इन अभियानों के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि यह हम सभी भारतवासियों के लिए गौरव का विषय है कि हम एक स्वतंत्र राष्ट्र के नागरिक हैं। उन्होंने कहा कि यह अभियान देश के सम्मान को और अधिक बढ़ाएगा। इस अवसर पर मौजूद पत्रकार अजीत सिंह, चरणजीत सिंह और विजय साहनी ने भी मन की बात और हर घर तिरंगा अभियान से जुड़े अपने विचार साझा किए।
संजय केसरी का मंडल अध्यक्ष बनना उनके 22 सालों के अथक संघर्ष का परिणाम है। उनका राजनीतिक सफर 2004 में एक सक्रिय सदस्य के रूप में शुरू हुआ था। इसके बाद उन्होंने विभिन्न पदों पर रहकर पार्टी की सेवा की 2007-2011 बूथ अध्यक्ष, 2011-2015 मंडल मंत्री, 2016-2020 मंडल उपाध्यक्ष, 2020-2024 किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष, आज, मंडल अध्यक्ष के रूप में, वे चोपन और उसके आसपास के क्षेत्रों में पार्टी के संदेश को प्रभावी ढंग से फैला रहे हैं।
वे आदिवासियों, जनजातीय समुदायों और अन्य नागरिकों के बीच केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को पहुंचाकर अपनी निष्ठा और समर्पण का परिचय दे रहे हैं। बैठक में जुगैल चक्रीय बूथ अध्यक्ष पीन्च लाल, पूर्व मंडल महामंत्री राज कुमार सिंह जुगैल, भाजपा के सक्रिय सदस्य व शक्ति केंद्र संयोजक रामकुमार सोनी,पत्रकार अजीत सिंह ,विजय साहनी, चरणजीत सिंह, भाजपा सक्रिय कार्यकर्ता विवेक सिंह नवीन और विकास भी उपस्थित रहे।

Comment List