सोनभद्र के मंगलेश्वर नाथ मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, मंत्री संजीव सिंह गौड़ ने किया भंडारे में शिरकत
मंगलेश्वर धाम मनमोहक प्राकृतिक सुंदरता के लिए भी प्रसिद्ध है।
राज्य मंत्री संजीव सिंह गौंड. सहित भाजपा नेताओं ने बांटा प्रसाद
अजित सिंह ( ब्यूरो रिपोर्ट)
सावन महीने के आखिरी सोमवार को सोनभद्र में स्थित बाबा मंगलेश्वर नाथ मंदिर में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें राज्यमंत्री समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विभाग संजीव सिंह गौड़ और भाजपा के वरिष्ठ नेता उमेश सिंह पटेल ने भी हिस्सा लिया। दोनों नेताओं ने प्रसाद ग्रहण करने के बाद श्रद्धालुओं को अपने हाथों से प्रसाद बांटा।

सोनभद्र की सबसे ऊंची पहाड़ी पर बसे मंगलेश्वर धाम को ओम के नाम से भी जाना जाता है। यह स्थान अपनी मनमोहक प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है। सावन के इस पवित्र महीने में यहां दूर-दराज से आए भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। श्रद्धालुओं का मानना है कि यहां आने से उनकी हर मनोकामना पूरी होती है। दिन भर मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का माहौल रहा और भक्तों ने श्रद्धापूर्वक भगवान शिव का जलाभिषेक किया।
Read More नाबालिग ट्रैक्टर चालक बना काल, दो युवकों को रौंदा—एक की मौके पर मौत, दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दमशाम को हुए भंडारे में हजारों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर मंत्री संजीव सिंह गौड़ ने सभी को सावन के अंतिम सोमवार की शुभकामनाएं देते हुए कहा,बाबा मंगलेश्वर नाथ का आशीर्वाद सोनभद्र और पूरे प्रदेश पर हमेशा बना रहे।स्थानीय नेता उमेश सिंह पटेल ने भी सभी श्रद्धालुओं को बधाई दी और मंगलेश्वर धाम के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस स्थान की प्राकृतिक छटा और धार्मिक महत्व दोनों ही बेमिसाल हैं और यह सोनभद्र के लिए एक महत्वपूर्ण धार्मिक और पर्यटन स्थल है।

Comment List