ओबरा में बाबा बर्फानी के भव्य दर्शन, हजारों श्रद्धालुओं ने किया दीदार

अमरनाथ गुफा की तर्ज पर 101 बर्फ की सिल्लियों से बाबा बर्फानी का दरबार किया गया सुशोभित, बाबा के अद्भुत श्रृंगार ने शिव भक्तों का मनमोहा

ओबरा में बाबा बर्फानी के भव्य दर्शन, हजारों श्रद्धालुओं ने किया दीदार

बाबा बर्फ़ानी के दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, सुरक्षा के चाक चौकन्द ब्यवस्था

IMG-20250804-WA0506अजित सिंह / राजेश तिवारी (ब्यूरो रिपोर्ट) 

ओबरा /सोनभद्र-

 सावन माह के अंतिम सोमवार को स्थानीय श्रीराम मंदिर प्रांगण में स्थित शिव मंदिर में बाबा बर्फानी की भव्य झांकी का आयोजन किया गया। हजारों की संख्या में शिव भक्तों ने लंबी कतारों में लगकर बाबा के अद्भुत दर्शन किए। यह कार्यक्रम सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक चला। श्रीराम चरित मानस मंदिर समिति और बाबा बर्फानी सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में इस झांकी का निर्माण किया गया था।IMG-20250804-WA0504

समिति के अध्यक्ष सतीश पाण्डेय ने बताया कि अमरनाथ गुफा की तर्ज पर 101 बर्फ की सिल्लियों से बाबा बर्फानी का दरबार तैयार किया गया था। इस दरबार को देखने के लिए पूरे नगर में भक्तों की होड़ लगी रही। बर्फ की सिल्लियों से न केवल शिवलिंग, बल्कि गणेश-पार्वती सहित अन्य देवी-देवताओं की भी भव्य आकृतियां उकेरी गईं।

किसानों के हर खेत तक पहुंचे नहर का पानी:मुख्य अभियंता संजय त्रिपाठी Read More किसानों के हर खेत तक पहुंचे नहर का पानी:मुख्य अभियंता संजय त्रिपाठी

IMG-20250804-WA0503

नाबालिग ट्रैक्टर चालक बना काल, दो युवकों को रौंदा—एक की मौके पर मौत, दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम Read More नाबालिग ट्रैक्टर चालक बना काल, दो युवकों को रौंदा—एक की मौके पर मौत, दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम

कृत्रिम गुफा को प्राकृतिक वातावरण का रूप देने के लिए उसे भरपूर मात्रा में फूल-पत्तियों से सजाया गया था। यह अद्भुत और अलौकिक दृश्य भक्तों के मन को मोह रहा था, मानो स्वयं देवी-देवता धरती पर उतर आए हों। कार्यक्रम की शुरुआत नगर पंचायत अध्यक्षा चांदनी देवी, पूर्व अध्यक्षा प्राणमती देवी और दुर्गावती देवी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजन-अर्चन करके की। बाबा बर्फानी समिति की ओर से प्रसाद और जन कल्याण समिति द्वारा श्रद्धालुओं में हलवा वितरित किया गया।

Sirsa Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें	 Read More Sirsa Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें

समिति ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित भी किया।इस कार्यक्रम में पुलिस उपाधीक्षक हर्ष देव पाण्डेय, थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह और कस्बा इंचार्ज बीपी सिंह पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था में मौजूद रहे। सतीश पाण्डेय ने बताया कि बाबा बर्फानी की यह झांकी पिछले 13 वर्षों से बनाई जा रही है।

हर साल इसे देखने के लिए नगर और ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस अवसर पर समिति के संरक्षक एसके चौबे, संयोजक रवि प्रकाश चौबे, वरिष्ठ भाजपा नेता धुरंधर शर्मा, अधिवक्ता कपूरचन्द्र पाण्डे, समाजसेवी रमेश सिंह यादव, श्रवण पासवान, आचार्य मनमोहन शुक्ल सहित कई गणमान्य व्यक्ति और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन समिति उपाध्यक्ष समीर माली ने किया।

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel