विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर मतदाता सूची में घर-घर सर्वे पूरा, 92% से अधिक मतदाता विवरण अपडेट
सुपौल जिले ने फिर दिखाया उत्कृष्ट कार्य
सुपौल। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारी के तहत भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के अंतर्गत घर-घर जाकर गणना प्रपत्र भरने का कार्य 25 जून 2025 से प्रारंभ किया गया था। इस संबंध में जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा मीडिया के माध्यम से जानकारी दी गई कि सुपौल जिले के 5 विधानसभा क्षेत्रों — निर्मली (41), पिपरा (42), सुपौल (43), त्रिवेणीगंज (अ0जा0) (44), एवं छातापुर (45) — में कुल 16,40,664 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें से अब तक 15,11,511 मतदाताओं का विवरण BLO द्वारा संग्रह कर अपलोड किया जा चुका है।
क्रम संख्या विधानसभा क्षेत्र कुल मतदाता अपलोड किए गए प्रपत्र
01 41-निर्मली 3,22,804 3,00,773
02 42-पिपरा 3,22,191 3,00,309
03 43-सुपौल 3,18,156 2,86,896
04 44-त्रिवेणीगंज (अ0जा0) 3,21,571 2,98,884
05 45-छातापुर 3,55,942 3,24,649
Read More New Expressway: हरियाणा के पलवल से अलीगढ़ तक बनेगा ये नया एक्सप्रेसवे, इन लोगों की बदलेगी किस्मत
कुल गणना प्रपत्र अपलोड: 15,11,511
कुल पंजीकृत मतदाता: 16,40,664
ASD Mark वाले 1,28,853 मतदाता चिह्नित
जिन मतदाताओं के विवरण अब तक प्राप्त नहीं हो सके हैं, उन्हें BLO App के माध्यम से ASD Mark किया गया है। ये वे मतदाता हैं जो मृत, अनुपस्थित, स्थानांतरित या अन्य कारणों से उपलब्ध नहीं हो सके। इनकी कुल संख्या 1,28,853 है।
क्रम संख्या विधानसभा क्षेत्र मृत (Death) अनुपस्थित स्थानांतरित पहले से नामांकित कुल ASD
01 41-निर्मली 5,318 1,734 12,015 2,963 22,030
02 42-पिपरा 6,314 1,719 10,838 2,948 21,819
03 43-सुपौल 5,886 3,355 14,874 3,470 31,185
04 44-त्रिवेणीगंज 6,698 3,449 9,343 3,229 22,719
05 45-छातापुर 8,867 8,005 13,981 2,917 31,770
कुल:
मृत – 32,903 | अनुपस्थित – 18,262 | स्थानांतरित – 62,161 | पूर्व में नामांकित – 15,527 | कुल – 1,28,853
भारत निर्वाचन आयोग का स्पष्ट निर्देश है कि कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे। इसके लिए ASD Mark किए गए मतदाताओं की सूची को गंभीरता से लेकर सत्यापन कर उन्हें मतदाता सूची में सम्मिलित किया जाएगा।
1 अगस्त से प्रारंभ होगा अंतिम प्रकाशन की तैयारी
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगामी 1 अगस्त 2025 से मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित किया जाएगा। इसके लिए अनुमंडल मुख्यालय/प्रखंड मुख्यालय में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे, जहां छूटे हुए मतदाता अपना नाम दर्ज करा सकेंगे।
साथ ही, मतदान केंद्रों/निर्वाचन सूची कार्यालयों में PDF Soft Copy में प्रदर्शित सूची के आधार पर ASD Mark वाले नामों की समीक्षा कर BLO और बीएलए (BLA) के सहयोग से सुधार कराया जाएगा।
सुपौल जिले ने फिर दिखाया उत्कृष्ट कार्य
राज्य भर में चल रहे गणना प्रपत्र संग्रहण कार्य में सुपौल जिला का प्रदर्शन सराहनीय रहा, जहां 92% से अधिक मतदाताओं का विवरण सफलतापूर्वक संग्रह किया जा चुका है। यह जिले के निर्वाचन तंत्र की सक्रियता और पारदर्शिता का परिचायक है।

Comment List