जीवात्मा और परमात्मा की लीला ही है रासलीला-पंडित अरुण कृष्ण शास्त्री

- रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत पेटराही के सिंधौरा गोरारी गांव स्थित संत श्री कामेश्वर जी शिक्षा एवं जन विकास सेवा आश्रम में चल रहा आयोजन

राजेश तिवारी Picture
Published On

- राधे- कृष्ण की मनमोहक झांकी निकली, दर्शन करने को श्रद्धालुओं का लगा रहा तांता

अजित सिंह/ राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र/उत्तर प्रदेश-

रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत पेटराही के सिंधौरा गोरारी गांव में स्थित संत श्री कामेश्वर जी शिक्षा एवं जन विकास सेवा आश्रम में चल रहे श्री मद्भागवत कथा के सातवें दिन वृहस्पतिवार को राधे- कृष्ण की झांकी निकाली गई। इस दौरान दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। वहीं रासलीला, माखनचोरी, बकासुर वध, अजासुर वध आदि की कथा का रसपान कर भक्त भाव विभोर हो गए।श्री मद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ के सातवें दिन पंडित अरुण कृष्ण शास्त्री जी महाराज ने कहा कि जीवात्मा और परमात्मा के पावन लीला को महारास लीला कहा जाता है।  

IMG_20250711_063703

जयमाला के दौरान डीजे विवाद हुई मारपीट Read More जयमाला के दौरान डीजे विवाद हुई मारपीट

महाराज जी ने भगवान् श्री कृष्ण के पावन रासलीला, बकासुर वध, अजासुर वध एवं अन्य प्रसंगों की कथा के द्वारा समस्त श्रोता समुदाय को भागवतीय सरिता में सराबोर किया। महाराज जी ने कहा कि संत श्री कामेश्वर जी का उद्देश्य वैदिक गुरुकुल का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसके अलावा गौशाला, वृद्धाश्रम के लिए भी प्रयासरत हैं।आप सभी लोग प्रभु के श्री चरणों में अपना सहयोग प्रदान करें और अपनें अमूल्य जीवन को सफल बनाएं।

एनएसई ने किया सीईआरसी  नियम 2026 में मार्केट कपलिंग लागू करने का स्वागत Read More एनएसई ने किया सीईआरसी  नियम 2026 में मार्केट कपलिंग लागू करने का स्वागत

IMG-20250710-WA0424

कानपुर के 1100 सेवानिवृत्त आयुध कर्मचारियों के लिए खबर Read More कानपुर के 1100 सेवानिवृत्त आयुध कर्मचारियों के लिए खबर

इस अवसर पर यज्ञ के आचार्य सूरज पाण्डेय , पं० सतीश पाण्डेय, अर्जुन तिवारी, राजेश कुमार पाठक, चंद्रभूषण पांडेय, रामप्रसाद पांडेय, सुशील त्रिपाठी, प्रशान्त कुमार मिश्र, गणेश दूबे, सुशीला पाठक, प्रिंस पांडेय, ललित पांडेय, सनोज पांडेय, अनुराग पाठक, नागेंद्र दुबे, संतोष आदि मौजूद रहे।

Post Comments

Comments