भाजपा चोपन मंडल ने मनाया विकसित भारत का अमृत काल, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को किया याद

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विशेष चर्चा

भाजपा चोपन मंडल ने मनाया विकसित भारत का अमृत काल, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को किया याद

मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर चोपन में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को किया याद

अजित सिंह / राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश -

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) चोपन मंडल द्वारा रविवार 6 जुलाई 2025 को विकसित भारत का अमृत काल सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण विषय पर एक संगोष्ठी और मंडल कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया।

IMG-20250707-WA0002

एसआईआर फ़ार्म भरने के लिए 980 किमी का सफर किया Read More एसआईआर फ़ार्म भरने के लिए 980 किमी का सफर किया

जिसमें डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विशेष चर्चा हुई। कार्यक्रम चोपन स्थित श्याम लाज में दोपहर 2:00 बजे संपन्न हुआ। संगोष्ठी की अध्यक्षता भाजपा नेता भगवान दास संजय केसरी ने की। इस अवसर पर कई प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहे, जिनमें मुख्य अतिथि के तौर पर महिला मोर्चा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कुसुम शर्मा, किसान मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष मीनू चौबे और जिला पंचायत जुगल प्रतिनिधि संजू त्रिपाठी शामिल थे।

नरवल में गेस्ट हाउस निमार्ण में ठेकेदार पर धोखाधड़ी का आरोप Read More नरवल में गेस्ट हाउस निमार्ण में ठेकेदार पर धोखाधड़ी का आरोप

IMG-20250707-WA0003

स्वतंत्र प्रभात की खबर का बड़ा असर। लालापुर में अवैध खनन पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई! पुलिस ने तोड़ा माफियाओं का पूरा नेटवर्क। Read More स्वतंत्र प्रभात की खबर का बड़ा असर। लालापुर में अवैध खनन पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई! पुलिस ने तोड़ा माफियाओं का पूरा नेटवर्क।

कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह भी उपस्थित रहे। मंच संचालन मंडल महामंत्री विकास चौबे और राहुल प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से किया। संगोष्ठी में मंडल उपाध्यक्ष मनीष तिवारी, विमलेश मौर्य, राम दुलारे खरवार,विजय बैसवार, मंडल मंत्री मनमोहन यादव, अनिल पाठक, रामलाल अगरिया, शक्ति केंद्र के संयोजक श्रवण गुप्ता,संतोष जायसवाल, विनीत तिवारी, संतोष साहनी, प्रदीप सिंह और अन्य वरिष्ठ बूथ अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र के संयोजक उपस्थित रहे।यह कार्यक्रम भाजपा के संगठनात्मक विस्तार और विचारधारा को आम जनमानस तक पहुंचाने के प्रयासों का हिस्सा था।

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel