रिजर्व पुलिस लाइन गाजीपुर में धूमधाम के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात गाजीपुर।

आज दिनांक 21 जून 2025 को 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन गाजीपुर में एक भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस वर्ष योग दिवस की थीम “एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य” रही ,जो समग्र स्वास्थ्य, पर्यावरण संतुलन और वैश्विक एकता के संदेश को प्रतिबिंबित करती है। जिसमें श्रीमान पुलिस अधीक्षक गाजीपुर महोदय, अपर पुलिस अधीक्षक नगर , क्षेत्राधिकारी नगर एवं अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे।

इस अवसर पर योगाचार्य द्वारा उपस्थित अधिकारियों, पुलिस कर्मियों एवं जेटीसी प्रशिक्षणरत रिक्रूटों व आमजन को योगाभ्यास कराया गया तथा सभी से अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाने की अपील की गई।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लोटन कोतवाली परिसर में सामूहिक योगाभ्यास Read More अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लोटन कोतवाली परिसर में सामूहिक योगाभ्यास

कार्यक्रम के दौरान योग के महत्व एवं लाभों के विषय में विस्तार से बताया गया तथा योग के माध्यम से शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ और निरोग रहने का संदेश दिया गया। योग के अभ्यास से जीवन में संतुलन, अनुशासन एवं सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है, इस भाव के साथ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

तेज आंधी और बारिश से बस्ती में मचा हड़कंप, कई जगह गिरे पेड़ और यूनीपोल, सीआरओ ने संभाली राहत कार्यों की कमान Read More तेज आंधी और बारिश से बस्ती में मचा हड़कंप, कई जगह गिरे पेड़ और यूनीपोल, सीआरओ ने संभाली राहत कार्यों की कमान

 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार