फीचर्ड

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में ड्रोन एवं पर्याप्त पुलिस बल की निगरानी में रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत ताजिया जुलूस सकुशल सम्पन्न
सपा कार्यालय पर रवि सिंह का हुआ भव्य सम्मान, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दी एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि
48 घंटे बाद सोन नदी से तीसरे युवक का शव बरामद, तीन मौतों से मीतापुर क्षेत्र में पसरा मातम
एनटीपीसी धन्वन्तरि अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित, केऔसुब जवानों ने किया रक्तदान
लखनऊ अग्निकांड के दिवंगत छात्रों को दुद्धी में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि: मासूम छात्रों की याद में उमड़ा जनसैलाब

भाकपा माले के त्रिवेणीगंज प्रखंड सचिव चुने गए जनमजाई राई

सम्मेलन की शुरुआत हालिया विमान दुर्घटनाओं में मृत व्यक्तियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

जितेन्द्र कुमार "राजेश"

त्रिवेणीगंज, सुपौल-बिहार

भाकपा माले का तीसरा त्रिवेणीगंज प्रखंड सम्मेलन 19 जून को उत्क्रमित मध्य विद्यालय, डपरखा में संपन्न हुआ। इसका उद्घाटन भाकपा माले के जिला सचिव जयनारायण यादव ने किया, जबकि सम्मेलन के पर्यवेक्षक के रूप में किसान महासभा के जिलाध्यक्ष अच्छेलाल मेहता उपस्थित थे।

सम्मेलन की शुरुआत हालिया विमान दुर्घटनाओं में मृत व्यक्तियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई।

प्रखंड सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाकपा माले के जिला सचिव जयनारायण यादव ने कहा कि देश और राज्य की सरकारें संविधान और आरक्षण की धज्जियां उड़ा रही हैं। बिहार में ‘महाजंगलराज’ जैसी स्थिति बन गई है, जहां हत्या, लूटपाट और अपराध आम हो गया है। ऐसे में मौजूदा सरकार को बदलना जरूरी हो गया है।

उन्होंने कहा कि भाकपा माले राज्यभर में जनता के बीच जाकर सरकार की कारगुजारियों को उजागर कर रही है। सुपौल जिले में पार्टी लगातार मजबूत हो रही है, और उसी कड़ी में त्रिवेणीगंज प्रखंड सम्मेलन का आयोजन किया गया है।


SUp1 (1)
सम्मेलन के माध्यम से 17 सदस्यीय प्रखंड कमिटी का गठन किया गया, जिसमें जनमजाई राई को प्रखंड सचिव चुना गया। कमिटी के अन्य सदस्यों में डॉ. अमित कुमार, दुर्गी सरदार, वीणा देवी, मो. मुस्लिम, रामानंद सरदार, मो. रज्जाक, कुलवंती देवी, चांदनी देवी, गोंसाई राम, सीताराम यादव, सुरेश मंडल, कामेश्वर यादव उर्फ कंपा, अमित कुमार सिंह राई, लुखिया देवी, मुन्नी देवी और बालकिशोर मेहता शामिल हैं।

प्रखंड सम्मेलन को भाकपा माले के कई नेताओं ने संबोधित किया।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार