ओबरा मंडल को मिली नई टीम, मंडल अध्यक्ष शिव नाथ जायसवाल ने किया पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की नई कमेटी का गठन

आगामी कार्यकाल के सुचारु रूप से संचालन करने के उद्देश्य से किया कमेटी का गठन

ओबरा मंडल को मिली नई टीम, मंडल अध्यक्ष शिव नाथ जायसवाल ने किया पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की नई कमेटी का गठन

भाजपा ओबरा मंडल टीम के गठन से होगा विकास और संगठन होगा मजबूत

अजित सिंह ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

ओबरा/ सोनभद्र -

ओबरा मंडल को एक नई और गतिशील टीम मिल गई है। मंडल अध्यक्ष शिव नाथ जायसवाल ने अपने आगामी कार्यकाल के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए ओबरा मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की नवीनतम कमेटी की घोषणा की है।नवगठित कमेटी में अनुभवी और ऊर्जावान चेहरों को शामिल किया गया है, जो मंडल के विकास और संगठन को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध होंगे।

IMG-20250611-WA0066

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री/प्रभारी मंत्री ने जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर, अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक,दिया आवश्यक दिशा निर्देश Read More नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री/प्रभारी मंत्री ने जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर, अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक,दिया आवश्यक दिशा निर्देश

नई कमेटी के प्रमुख सदस्य इस प्रकार हैं। मंडल अध्यक्ष शिव नाथ जायसवाल,मंडल उपाध्यक्ष सीमा भारती, सुनील कुमार सिंह, मोहन जायसवाल, नित्यानंद दूबे, विकास सिंह, जितेंद्र गोंड मंडल महामंत्री अनुज कुमार त्रिपाठी, सरिता सिंह,मंडल मंत्री, पुष्पा दूबे, उमेश चंद्र शुक्ला, वीरेंद्र यादव,आशीष तिवारी, रामेश्वर पनिका, टाटा चौधरी,कोषाध्यक्ष सुशील कुशवाहा ,मीडिया प्रभारी, शिशिर कुमार शर्मा,मंडल संयोजक सोशल मीडिया, सूर्य देव यादव मंडल संयोजक आई टी, संजय पाण्डेय मंडल कार्यालय मंत्री आदित्य प्रताप सिंह अन्य सदस्य (सूची जल्द जारी की जाएगी) मंडल अध्यक्ष शिव नाथ जायसवाल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बधाई दी है।

पुरानी पेन्शन बहाली के आंदोलन में शहीद हुए डॉ. राम आशीष सिंह को किया नमन Read More पुरानी पेन्शन बहाली के आंदोलन में शहीद हुए डॉ. राम आशीष सिंह को किया नमन

उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी सदस्य अपने-अपने पदों का कर्तव्यनिष्ठा से निर्वहन करेंगे और ओबरा मंडल को आगे बढ़ाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे।इस अवसर पर, मंडल अध्यक्ष ने सभी पत्रकार बंधुओं से विनम्र निवेदन किया कि वे ओबरा मंडल की इस नवीनतम कमेटी को अपना आशीर्वाद और सहयोग प्रदान करें। उन्होंने आग्रह किया कि इस खबर को सभी समाचार पत्रों में प्रमुखता से प्रकाशित किया जाए और साथ ही सभी न्यूज चैनलों पर भी प्रसारित किया जाए, ताकि यह जानकारी जन-जन तक पहुंच सके। यह नई टीम ओबरा मंडल में संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और जनहित के कार्यों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

डीएम ने रात्रि में किया औचक निरीक्षण, रैन बसेरों की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश Read More डीएम ने रात्रि में किया औचक निरीक्षण, रैन बसेरों की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel