सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 21 उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के स्थानांतरण की सिफारिश की।
On
स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो।
उच्च न्यायपालिका में बड़े फेरबदल के तहत सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 21 उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के स्थानांतरण की सिफारिश की है।इसमें इलाहाबाद हाईकोर्ट के चार जज शामिल हैं।
26 मई को आयोजित बैठक में कॉलेजियम ने विभिन्न उच्च न्यायालयों में निम्नलिखित न्यायाधीशों के स्थानांतरण की संस्तुति की:-
1. न्यायमूर्ति सुजॉय पॉल को तेलंगाना से कलकत्ता उच्च न्यायालय में स्थानांतरित करने की संस्तुति की गई है;
2. न्यायमूर्ति वी कामेश्वर राव को कर्नाटक उच्च न्यायालय से वापस दिल्ली उच्च न्यायालय में स्थानांतरित करने की संस्तुति की गई है;
3. न्यायमूर्ति लानुसुंगकुम जमीर को गुवाहाटी से कलकत्ता उच्च न्यायालय में स्थानांतरित करने की संस्तुति की गई है;
4. न्यायमूर्ति मानस रंजन पाठक को गुवाहाटी से उड़ीसा उच्च न्यायालय में स्थानांतरित करने की संस्तुति की गई है;
5. न्यायमूर्ति नितिन वासुदेव साम्ब्रे को बॉम्बे से दिल्ली उच्च न्यायालय में स्थानांतरित करने की संस्तुति की गई है;
6. न्यायमूर्ति अश्विनी कुमार मिश्रा को इलाहाबाद से पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में स्थानांतरित करने की संस्तुति की गई है;
7. न्यायमूर्ति सुमन श्याम को गुवाहाटी से बॉम्बे उच्च न्यायालय में स्थानांतरित करने की संस्तुति की गई है;
8. न्यायमूर्ति संजीव प्रकाश शर्मा को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय से वापस राजस्थान में स्थानांतरित करने की संस्तुति की गई है;
9. न्यायमूर्ति विवेक चौधरी को इलाहाबाद से दिल्ली उच्च न्यायालय में स्थानांतरित करने की संस्तुति की गई
10. न्यायमूर्ति दिनेश कुमार सिंह को केरल से कर्नाटक उच्च न्यायालय;11. न्यायमूर्ति विवेक कुमार सिंह को मद्रास से मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय;
12. न्यायमूर्ति बट्टू देवानंद को मद्रास उच्च न्यायालय से आंध्र प्रदेश वापस स्थानांतरित करने की सिफारिश की गई है;
13. न्यायमूर्ति ओम प्रकाश शुक्ला को इलाहाबाद से दिल्ली उच्च न्यायालय;
14. न्यायमूर्ति श्री चंद्रशेखर को राजस्थान से बॉम्बे;
15. न्यायमूर्ति सुधीर सिंह को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय से पटना वापस स्थानांतरित करने की सिफारिश की गई है;
16. न्यायमूर्ति अनिल क्षेत्रपाल को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय से दिल्ली उच्च न्यायालय;17. न्यायमूर्ति अरुण कुमार मोंगा को राजस्थान से दिल्ली उच्च न्यायालय;
18. न्यायमूर्ति जयंत बनर्जी को इलाहाबाद से कर्नाटक उच्च न्यायालय;
19. न्यायमूर्ति सी सुमालता को कर्नाटक से तेलंगाना उच्च न्यायालय वापस स्थानांतरित करने की सिफारिश की गई है;
20. न्यायमूर्ति ललिता कन्नेगंती को कर्नाटक से तेलंगाना;21. न्यायमूर्ति अनिरेड्डी अभिषेक रेड्डी को पटना उच्च न्यायालय से वापस तेलंगाना स्थानांतरित करने की सिफारिश की गई है।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
17 Dec 2025
17 Dec 2025
16 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
17 Dec 2025 15:39:35
OnePlus Smartphone: अगर आप OnePlus स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह समय आपके लिए बेहतरीन साबित हो...
अंतर्राष्ट्रीय
17 Dec 2025 17:40:11
International Desk यरूशलम। भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने इज़राइल की आधिकारिक यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू...

Comment List