ट्रिपल हत्याकांड में लोजपा (रामविलास) प्रतिनिधि मंडल जौनपुर पहुंचा।

ट्रिपल हत्याकांड में लोजपा (रामविलास) प्रतिनिधि मंडल जौनपुर पहुंचा।

स्वतंत्र प्रभात।
ब्यूरो प्रयागराज 
 
 लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासवान के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ग्राम मोहम्मदपुर कांध थाना जफराबाद जनपद जौनपुर शोकाकुल परिवार से मिला। दिनांक 25/05/2025 को लालजी राम वा दोनों पुत्रों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मृतक लालजी राम, गुड्डू, देउराम अनुसूचित (चमार) जाति के थे। 
 
  शोकाकुल परिवार से मिलकर प्रतिनिधि मंडल ने शोक संवेदन व्यक्त की। और प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासवान ने उच्च अधिकारियों से वार्ता कर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की मांग की। सदर उपजिलाधिकारी से टेलीफ़ोन से वार्ता कर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने के लिए निर्देशित किया। 
 
उच्च अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिया गया कि कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने और आर्थिक सहायता जल्द ही की जाएगी। राजीव पासवान ने परिवार वालों को आश्वासन दिया कि जल्द ही मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश और केंद्रीय मंत्री भारत सरकार चिराग पासवान एवं माननीय अरुण भारती /मुख्य सचेतक को जल्द ही अवगत कराएंगे। 
प्रतिनिधि मंडल के साथ मुख्य रूप से। 
विकास पान्डेय प्रदेश महासचिव (प्रवक्ता)
प्यारे लाल सरोज (प्रदेश उपाध्यक्ष)
जितेंद्र पासी (प्रदेश महासचिव)
प्रेम पासी प्रदेश सचिव/प्रभारी जौनपुर 
रीता सरोज जिलाध्यक्ष (जौनपुर)
शुभम पान्डेय, ग्राम प्रधान काजू दूबे,पप्पू तिवारी, रिंकू यादव आदि कार्यकर्ता शोकाकुल परिवार से मिले।
 
 

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel