हर्षोल्लास से मनाई गई चक्रवाती सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य जी की 2370 वी जयंती , मेधावियों को किया गया पुरस्कृत
प्रतियोगी परीक्षाओं व हाई स्कूल/ इंटरमीडिएट में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को किया गया सम्मानित
ओबरा में कुशवाहा समाज की अहम योगदान
अजित सिंह ( ब्यूरो रिपोर्ट)
कुशवाहा समाज ओबरा भवन में 25 मई को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया चंद्रगुप्त मौर्य जयंती समारोह। इस अवसर पर प्रियदर्शी अशोक मिशन के मुख्य वक्ता संजय कुमार मौर्य मुख्य अतिथि, भारतीय दूतावास मास्को रूस रह चुके विष्णुकांत कुशवाहा, राबर्ट्सगंज कुशवाहा समिति के अध्यक्ष मोहन कुशवाहा,अनपरा सम्राट अशोक समिति के अध्यक्ष ई भरत सिंह मौर्य एवं तेज प्रताप मौर्य की उपस्थिति रही, कुशवाहा समाज ओबरा के संरक्षक विश्वनाथ भगत , देव प्रकाश मौर्य, सुरेश मौर्य, गया नाथ कुशवाहा, सुशील कुशवाहा,

सर्वप्रथम चक्रवर्ती सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। जो कि मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि, संरक्षक और कुशवाहा समाज के अध्यक्ष अमित कुमार सिंह द्वारा कराया गया । सभी पदाधिकारी एवं सलाहकार मण्डल द्वारा एक एक कर प्रतिमा पर पुष्पार्पण कराया गया। पुष्पार्पण के बाद सभी अतिथियों का इशिका और प्रियल द्वारा स्वागत गीत गाया गया। इसके बाद अतिथियों एवं संरक्षक को पुष्प माला पहनाकर और बैज लगाकर स्वागत किया गया।


स्वागत के पश्चात सर्वप्रथम मंच पर इं भरत मौर्य, मोहन कुशवाहा, तेज प्रताप मौर्य का संबोधन कुशवाहा समाज में उपस्थित लोगों ने सुना और अपने इतिहास के बारे में जाना, इसके बाद मुख्य अतिथि संजय कुमार सिंह एवं विशिष्ट अतिथि विष्णुकांत के द्वारा प्रमुख रूप से 1 घण्टे का संबोधन किया गया,। जिसे लोगों से कंठस्थ रूप से सुना और तालियों की गड़गड़ाहट से भवन के सभी लोगों ने कंठस्थ किया।
अन्त संबोधन के पश्चात अनिल कुमार सिंह उपाध्यक्ष द्वारा वरिष्ठ नागरिक समान के सूची क्रमशः इं आर सी मौर्य, नंदू सिंह, राम सिंह, शोभनाथ सिंह, प्यारेलाल मौर्य, इं सुरेश सिंह (सहायक निदेशक), राम नाथ कुशवाहा को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया उसके बाद कुशवाहा समाज ओबरा मे इस वर्ष कुशवाहा रत्न शेषनाथ को दिया गया ।
तत्पश्चात प्रतियोगी परीक्षा एवं हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट की परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले बच्चों का मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि द्वारा संरक्षक द्वारा सभी को सम्मान दिया जिसमें सर्वप्रथम निबंध में प्रथम आयुष मौर्य , द्वितीय प्रनिका मौर्य , तृतीय इशिका सिंह, सामान्य ज्ञान में प्रथम नीरज कुमार सिंह,द्वितीय आयुष मौर्य तृतीय प्रियल सिंह जूनियर वर्ग चित्रकला में प्रथम
अर्पिता सिंह द्वितीय इशिता मौर्य तृतीय आराध्या , चित्रकला सीनियर में प्रथम इशिका सिंहद्वितीय आयुष मौर्य , तृतीय नीरज सिंह , हाईस्कूल में रिशु मौर्य 97.8 %खुशी मौर्य 92.3/%नीरज कुमार सिंह 88.3%प्रनिका मौर्य 80%इंटरमीडिएट में रिया मौर्या 83.20%, नेहा मौर्य 78%आयुष मौर्य 73 %, जूनियर वर्ग में अर्पिता मौर्य 98.8%, आदित्य मौर्य 90%, आकृति मौर्य 94% ने अपनी कक्षा में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया जिसके क्रम में सभी को पुरस्कृत किया गया।
देव प्रकाश मौर्य और सुरेश मौर्य द्वारा लोगो को संबोधित किया गया।पुरस्कार वितरण के पश्चात अमित कुमार सिंह द्वारा भव्य आयोजन का समापन की घोषणा की गई और सभी सदस्य एवं अतिथियों को भोजन ग्रहण कराया गया।इस अवसर पर कार्यकारिणी पदाधिकारियों अध्यक्ष अमित कुमार सिंह,उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह , उपाध्यक्ष इं राकेश कुशवाहा, उपाध्यक्ष रमिता मौर्य, सचिव ईश्वर दयाल मौर्य, उपसचिव रामदेव मौर्य, उपसचिव
योगिता सिंह, कोषाध्यक्ष आनदं शेखर मौर्य, लेखानिरीक्षक कृष्णानंद सिंह, निर्मल सिंह,संगठन सचिव गौतम सिंह कुशवाहा, राम पदारथ मौर्य, सुषमा कुशवाहा, राधिका देवी,प्रचार सचिव राजेश कुमार सिंह, पवन मौर्य, मनोरमा मौर्या, रेखा मौर्य, राजेश मौर्य, मीडिया प्रभारी अरविन्द कुशवाहा एवं अन्य मुख्य सदस्य राजेंद्र प्रताप मौर्य, ओ पी मौर्य, कैलाश नाथ मौर्य अध्यक्ष कुशवाहा समिति गुजरात, इं सुभाष, इं सुरेंद्र कुशवाहा, सूर्यनाथ सिंह , परमानंद सिंह इं दशरथ सिंह, संतोष मौर्य, शिवशंकर मौर्य, भंते जी, अमरजीत मौर्य एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे ।

Comment List