नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन ने किया नवनियुक्त मंडल उपाध्यक्ष का भव्य स्वागत

इस अवसर पर यूनियन के पूर्व शाखा मंत्री सिया राम ने नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन के गौरवशाली इतिहास,

नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन ने किया नवनियुक्त मंडल उपाध्यक्ष का भव्य स्वागत

विवेक शर्मा टूण्डला ब्यूरो

टूण्डला-
 
नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन द्वारा नवनियुक्त मंडल उपाध्यक्ष ओमवीर सिंह का टूण्डला आगमन पर जोशीले एवं भव्य स्वागत के साथ अभिनंदन किया गया। ओमवीर सिंह ट्रेन संख्या 15483 से टूंडला स्टेशन पहुंचे, जहां प्लेटफॉर्म संख्या 4 से लेकर ड्राइवर लॉबी होते हुए यूनियन कार्यालय तक यूनियन पदाधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत रैली निकाली गई। स्वागत समारोह का आयोजन यूनियन कार्यालय में सम्पन्न हुआ, जिसकी अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष सतीश कुमार ने की, एवं संचालन  के. पी. सिंह,  सरदार सिंह,  जयकिशन अजवानी एवं  अमित पाल सिंह द्वारा किया गया।
 
इस अवसर पर यूनियन के पूर्व शाखा मंत्री सिया राम ने नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन के गौरवशाली इतिहास, कर्मचारियों के हित में किए गए कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी दी। शाखा मंत्री  जयकिशन अजवानी ने कहा कि “आज हम सभी ओमवीर सिंह का स्वागत कर गौरवान्वित हैं। ओमवीर सिंह पूर्व में भी कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान हेतु तत्पर रहे हैं और अब बतौर मंडल उपाध्यक्ष, टूण्डला में कार्यरत सभी रेल कर्मचारियों के हितों की रक्षा व समस्याओं के समाधान हेतु निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
 
समारोह में सैकड़ों कर्मचारियों ने भाग लेकर अपना हर्ष और समर्थन व्यक्त किया। मुख्य रूप से उपस्थित रहे: मंडल उपाध्यक्ष ओमवीर सिंह, के. पी. सिंह, सतीश कुमार, जयकिशन अजवानी, सरदार सिंह, अमित पाल सिंह, दीपक शर्मा, अरविन्द मीना, सुनील कुमार, एच. सी. यादव, सिया राम, संजीव यादव, सोमेश यादव, अजीत यादव, बी.एल.मीना,मनोज मीना,कृष्णा मीना,राजीव यादव,भारत सिंह यादव, रोशन लाल मीना, विजय कुमार, मुकेश कुमार, सतेंद्र यादव, रजनीश कुमार, गौरव पाल, महेन्द्र कुमार, पवन कुमार मुकेश कुमार राहुल पाल  राधे श्याम मीना आदि।

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel