अहिल्याबाई नारी शक्ति, प्रशासनिक दक्षता एवं धर्मपरायणता का अद्वितीय उदाहरण - आर ए वर्मा

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

अंबेडकर नगर

पुण्य श्लोक लोकमाता महारानी अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी जयंती भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के मार्गदर्शन एवम जिला उपाध्यक्ष सुमन पाण्डेय की संयोजन में जिले से लेकर मण्डल स्तर तक भाजपा मना रही है।

गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में मुख्य अतिथि सुल्तानपुर भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष डाक्टर आर ए वर्मा की उपस्थिति, भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी की अध्यक्षता एवं जिला मंत्री विनय पाण्डेय के संचालन में सम्पन्न हुआ।


    पुण्य श्लोक अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी अभियान पर जिला गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ आर ए वर्मा ने कहा कि पुण्य श्लोक देवी अहिल्याबाई होलकर भारतीय इतिहास की उन महान नारियों में से हैं, जिन्होंने नारी शक्ति, प्रशासनिक दक्षता और धर्म परायणता का ऐसा अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया,जिसकी स्मृति आज भी भारतीय जनमानस में श्रद्धा के साथ अंकित है।

बलांगीर की हर क्षेत्र में अनदेखी कर रही राज्य सरकार: नरसिंह मिश्र Read More बलांगीर की हर क्षेत्र में अनदेखी कर रही राज्य सरकार: नरसिंह मिश्र

कहा कि महारानी का जन्म 31 मई 1725 को महाराष्ट्र के अहमदनगर जनपद स्थित चांडी ग्राम में हुआ था। अहिल्याबाई प्रारंभ से ही विलक्षण प्रतिभा और प्रखर बुद्धि की धनी थीं। लोक माता अहिल्याबाई परम शिव भक्त थीं, उन्होंने गुजरात के सोमनाथ मंदिर, वाराणसी के विश्वनाथ मंदिर,बद्रीनाथ - केदारनाथ, उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर सहित 100 मन्दिरों का निर्माण कराया था। नदियों पर घाट,धर्म शालाओं का निर्माण भी कराया था। उनका शासन धर्म और सुशासन का आदर्श उदाहरण है।

बिगड़े हालात का पूर्वानुमान लगाने में मोदी सरकार विफल- प्रमोद तिवारी Read More बिगड़े हालात का पूर्वानुमान लगाने में मोदी सरकार विफल- प्रमोद तिवारी

IMG-20250522-WA0770
       जिला गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने कहा कि स्त्री को पुरातनकाल में देवी के रूप में पूजा जाता था,वह शक्ति की प्रतीक होती थीं।आज की स्त्री कर्नल सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह के रूप में नारी शक्ति के रूप में अपनी सशक्तिकरण की लोहा मनवा रही हैं। महारानी अहिल्याबाई ने लगान वसूली,न्याय और प्रजा की समस्याओं का समाधान प्रारंभ किया। वह एक न्यायप्रिय शासक थीं।

रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाने के विरोध में आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शनं। Read More रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाने के विरोध में आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शनं।

अपने शासनकाल में उन्होंने किसी को भी अन्याय नहीं करने दिया। जिसने भी अन्याय किया, चाहे वह उनका निकट सहयोगी ही क्यों न रहा हो उसे कड़ी सजा दी।उन्होंने महिलाओं के मान सम्मान को बढ़ाने के उद्देश्य से नारी शिक्षा पर जोर दिया।जिसे आगे स्कूली शिक्षा तक बढ़ाने में विस्तार मिला।


      जिला गोष्ठी को एमएलसी डॉ हरिओम पाण्डेय, विधायक धर्म राज निषाद, यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा, रमा शंकर सिंह ने भी संबोधित किया। आभार एवं समापन सुमन पाण्डेय ने किया।
        गोष्ठी में मुख्य रूप से पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, अनीता कमल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भारती सिंह, पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री विद्यावती राजभर, जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव, दिलीप पटेल देव , जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, जिला मंत्री संजय सिंह, के के मिश्र, अंजू पाण्डेय, सुशील बरयानी, नीरज त्रिपाठी एडवोकेट, राम शकल यादव एडवोकेट, नंद कुमार तिवारी राना आदि शामिल रहे।

About The Author

Post Comments

Comments