Kushinagar : निकली तिरंगा यात्रा, भारत माता की जयकारों से गुंजायमान हुआ गांव
कुशीनगर। जनपद के पडरौना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा मिश्रौली में एमडी विद्या मंदिर के प्रांगण से भव्य तिरंगा यात्रा निकाला गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल के प्रतिनिधि मनीष जायसवाल बुलबुल रहे। तिरंगा यात्रा भारत माता की जयकार के साथ मिश्रौली बाजार से आधार छपरा, बहादुरगंज तक तिरंगा यात्रा को निकालकर पुनः विद्यालय पर तिरंगा यात्रा का समापन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में पधारे प्रतिनिधि जायसवाल ने कहा कि 50 वर्षों में पहली बार भारत ने पाकिस्तान के घर में घुसकर उसके आतंकी ठिकानों को पूरी तरह से ध्वस्त किया है। पाकिस्तान द्वारा पोषित इस्लामी कट्टरपंथी आतंकवाद को पूरे विश्व के लिए जहर बताते हुए उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेवा ने सर्वोच्च शौर्य का प्रदर्शन करते हुए ना सिर्फ पाकिस्तान के भारतीय ठिकानों पर हमले को नाकाम किया बल्कि उसके सैन्य ठिकानों को भी नेस्तनाबूद किया। यह दर्शाता है कि भारत शस्त्र और शास्त्र दोनों में विश्व का नेतृत्व कर रहा है। पूरे भारत में तिरंगा यात्रा पूरे जोश और हर्षोल्लास के साथ निकाला जा रहा है यह तिरंगा यात्रा भारतीय सेना और उनके शौर्य को समर्पित है।
रहे।

Comment List