"कोशी को-ऑपरेटिव सोसायटी पर करोड़ों की ठगी का आरोप, जमा राशि के लिए भटक रहे सैकड़ों ग्राहक"

. "ब्याज के लालच में लाखों गंवाए: कोशी को-ऑपरेटिव सोसायटी पर बड़ा घोटाला"

त्रिवेणीगंज (सुपौल)।


बाजार स्थित पुरानी बैंक चौक के पास संचालित दि कोशी सेंट्रल को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी लिमिटेड पर ग्राहकों ने गंभीर वित्तीय धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।

सोमवार को दर्जनों आक्रोशित ग्राहक वर्षों से जमा अपनी रकम की वापसी की मांग को लेकर शाखा पहुंचे, लेकिन उन्हें फिर से खाली हाथ लौटना पड़ा। नाराज ग्राहकों ने इस संबंध में डायल 112 पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की।

ग्राहकों की आपबीती:

 यूपी बोर्ड : परीक्षा  केंद्रों के निर्धारण में  90 विद्यालयों ने की आपत्ति  Read More  यूपी बोर्ड : परीक्षा  केंद्रों के निर्धारण में  90 विद्यालयों ने की आपत्ति 

IMG-20250505-WA0104

Haryana New District: हरियाणा में जल्द बनेंगे ये नए जिले, रिपोर्ट पहुंची सीएम के पास Read More Haryana New District: हरियाणा में जल्द बनेंगे ये नए जिले, रिपोर्ट पहुंची सीएम के पास

लालपट्टी निवासी मनीष कुमार ने बताया कि वर्ष 2023 में सोसायटी के प्रबंधक, चेयरमैन और एमडी के झांसे में आकर उन्होंने खाता खुलवाया था। रोजाना कलेक्शन एजेंट उनके घर से एक हजार रुपये लेकर सोसायटी में जमा करता था। अब तक उन्होंने 1 लाख 3 हजार रुपये जमा किए हैं, लेकिन पिछले एक साल से कई बार चक्कर लगाने के बावजूद उन्हें राशि नहीं लौटाई जा रही है।

Haryana: हरियाणा में कुम्हार समाज को बड़ी राहत, CM सैनी ने किया ये ऐलान Read More Haryana: हरियाणा में कुम्हार समाज को बड़ी राहत, CM सैनी ने किया ये ऐलान

इसी तरह परसागढ़ी निवासी रूबी देवी ने बताया कि उन्होंने 1 लाख 88 हजार 700 रुपये जमा किए हैं और महीनों से राशि वापसी के लिए परेशान हैं। अन्य पीड़ितों में मोहम्मद शमशेर (64,800), बैद्यनाथ साह (58,600), ध्रुव नारायण महतो (80,000), ओमप्रकाश महतो (11,000), सबीना खातून (50,000) और विकास कुमार महतो (57,250) शामिल हैं, जिनकी वर्षों की जमा पूंजी अब तक नहीं लौटाई गई है।

सोसायटी प्रबंधन पर संगठित ठगी का आरोप:

IMG-20250505-WA0098

ग्राहकों का आरोप है कि सोसायटी के एमडी, चेयरमैन, शाखा प्रबंधक एवं अन्य कर्मचारियों ने मिलकर संगठित रूप से लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की है। पीड़ितों का कहना है कि बार-बार गुहार लगाने के बावजूद कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा रहा है।

पुलिस जांच में जुटी, कार्रवाई की मांग:

मौके पर पहुंचे डायल 112 के एएसआई सुमित कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। प्रारंभिक जांच में ग्राहकों द्वारा ठगी का आरोप सामने आया है। उन्होंने सभी पीड़ितों को स्थानीय थाने में लिखित शिकायत देने की सलाह दी, जिसके बाद थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गई है।

प्रशासन से गुहार:

पीड़ित ग्राहकों ने जिला प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि उन्हें उनकी मेहनत की कमाई वापस मिल सके और भविष्य में इस तरह की धोखाधड़ी दोहराई न जा सके।

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel