फीचर्ड

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में ड्रोन एवं पर्याप्त पुलिस बल की निगरानी में रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत ताजिया जुलूस सकुशल सम्पन्न
सपा कार्यालय पर रवि सिंह का हुआ भव्य सम्मान, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दी एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि
48 घंटे बाद सोन नदी से तीसरे युवक का शव बरामद, तीन मौतों से मीतापुर क्षेत्र में पसरा मातम
एनटीपीसी धन्वन्तरि अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित, केऔसुब जवानों ने किया रक्तदान
लखनऊ अग्निकांड के दिवंगत छात्रों को दुद्धी में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि: मासूम छात्रों की याद में उमड़ा जनसैलाब

विद्युत नगरी ओबरा में 'चिराग तले अंधेरा', बिजली कटौती से त्रस्त उपभोक्ता

अघोषित विद्युत कटौती से उपभोक्ता त्रस्त, जिम्मेदार मौन

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

स्थानीय लोगों ने लगाया अधिकारियों के ऊपर मनमानी का आरोप

गौरव चौहान (संवाददाता) 

ओबरा/सोनभद्र-  विद्युत नगरी के रूप में पहचान रखने वाले ओबरा में "चिराग तले अंधेरा" की कहावत चरितार्थ हो रही है। एशिया के सबसे बड़े पावर प्लांट में से एक ओबरा नगर में स्थित होने के बावजूद, यहां के पीसीएल (पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड) उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति भी नसीब नहीं हो पा रही है।

विडंबना यह है कि सुविधा के नाम पर यहां के निवासी केवल परियोजना से निकलने वाला धुआं और प्रदूषण झेलने को मजबूर हैं। ओबरा तहसील मुख्यालय होने के साथ-साथ प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गौड़ का गृह क्षेत्र भी है, लेकिन बिजली आपूर्ति की बदहाल स्थिति इन सभी दावों को खोखला साबित कर रही है।

पीसीएल विभाग में लगातार फाल्ट के नाम पर हो रही अघोषित विद्युत कटौती से उपभोक्ता बुरी तरह परेशान हैं। आए दिन फाल्ट का बहाना बनाकर कभी 12 घंटे तो कभी पूरे 24 घंटे बिजली गुल रहती है।

अंबेडकर नगर के उत्कर्ष सिंह का कृषि विभाग में टेक्निकल असिस्टेंट पद पर चयन Read More अंबेडकर नगर के उत्कर्ष सिंह का कृषि विभाग में टेक्निकल असिस्टेंट पद पर चयन

अभी गर्मी की शुरुआत ही हुई है और विद्युत विभाग ने अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया है। घरों में लगे स्मार्ट मीटर केवल कहने भर को स्मार्ट हैं, जबकि विद्युत व्यवस्था आज भी अपनी पुरानी और जर्जर स्थिति से उबरने का नाम नहीं ले रही है।

पेपर लीक, छात्रों की आत्महत्या को लेकर त्याग पत्र दें धर्मेन्द्र प्रधान-पुनीत पाठक Read More पेपर लीक, छात्रों की आत्महत्या को लेकर त्याग पत्र दें धर्मेन्द्र प्रधान-पुनीत पाठक

गुरुवार की रात को ओबरा नगर के सेक्टर 10 सब स्टेशन से होने वाली आपूर्ति में मुख्य बाजार चूड़ी गली की विद्युत सप्लाई अचानक रात 11 बजे से एक फेज गायब हो गई, जो पूरी रात बाधित रही। कुछ उपभोक्ताओं ने विद्युत विभाग से संपर्क कर इसकी सूचना दी,

क्रूड के दाम गिरने पर भी सस्ता क्यों नहीं हो रहा तेल? Read More क्रूड के दाम गिरने पर भी सस्ता क्यों नहीं हो रहा तेल?

तो संबंधित क्षेत्र के विद्युत संविदा कर्मी ने यह कहकर फोन काट दिया कि रात में कुछ नहीं हो सकता और विद्युत व्यवस्था ठीक करने के लिए सुबह तक इंतजार करना होगा, क्योंकि रात्रि में कोई स्टाफ उपलब्ध नहीं है। इस लापरवाही के चलते भीषण गर्मी में रात भर सैकड़ों घरों में बिजली गुल रही, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। आए दिन हो रही इस तरह की समस्याओं से उपभोक्ता त्रस्त हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि गर्मियों में कई घरों में अवैध रूप से लगे एयर कंडीशनर के कारण बिजली की सप्लाई अक्सर ट्रिप हो जाती है और लो वोल्टेज की समस्या बनी रहती है। ऐसे में सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों से लेकर ऑफिस और अन्य कार्यों के लिए निकलने वाले कर्मचारी तक परेशान रहे और विद्युत विभाग के अधिकारियों को कोसते रहे। यह स्थिति केवल एक दिन की नहीं है, बल्कि लगभग हर दिन फाल्ट के नाम पर घंटों बिजली कटौती कर उपभोक्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है।

About The Author

Post Comments

Comments

नवीनतम समाचार