सीओ कार्यालय पर किसानों का प्रदर्शन

दुकान से घर जा रहे किसान पर रास्ते में हुए प्राण घातक हमले में पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न करने पर किसानों ने सीओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया।

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

सुल्तानपुर- दुकान से घर जा रहे किसान पर रास्ते में हुए प्राण घातक हमले में पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न करने पर किसानों ने सीओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया। सीओ ने कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके अलावा जंतर मंतर दिल्ली में 20 मार्च को होने वाले प्रदर्शन को लेकर किसानों के बीच विस्तृत चर्चा हुई। लंभुआ में भारतीय किसान यूनियन अंबावता गुट के तहसील अध्यक्ष अरविंद कुमार के नेतृत्व में एक बैठक आयोजित की गई।
 
राष्ट्रीय महासचिव रुपेश शुक्ला तथा प्रदेश उपाध्यक्ष गिरीश पांडे व प्रदेश महासचिव आनंद प्रताप सिंह ने 20 मार्च को जंतर मंतर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषीपाल अंबावता के नेतृत्व में होने वाले धरने प्रदर्शन में ज्यादा से ज्यादा संख्या में किसानो के पहुंचने की अपील की।
 
प्रदेश उपाध्यक्ष श्री पांडे ने कहा कि कुछ दिन पूर्व एक किसान चांदा अपनी दुकान बंद करके छप्पर अपने घर जा रहा था। तभी उसपर प्राण घातक हमला हो गया था। मुकदमा दर्ज होने के बावजूद अभी तक पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। सीओ अब्दुस सलाम ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
 
मौके पर जिला अध्यक्ष बालेंद्र बौद्ध, महामंत्री उमेश तिवारी, राजू गौतम, मजीद खान, रेनू सिंह, आनंद मिश्रा, राम लखन, पिंकी, मुन्नी वर्मा, संगीता निषाद, संदीप मिश्रा, दिलीप तिवारी आदि मौजूद थे।

About The Author

Post Comments

Comments