विराट रुद्र महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने की यज्ञ मंडप की परिक्रमा

- शिव शक्ति महिला मंडल एवं भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट ने किया आयोजन

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

- रामगढ़ कसारी स्थित भिखारी बाबा आश्रम परिसर में चल रहा कार्यक्रम

राजेश तिवारी ( क्राइम ब्यूरो) 

सोनभद्र/उत्तर प्रदेश-

 रामगढ़ कसारी स्थित भिखारी बाबा आश्रम परिसर में चल रहे विराट रुद्र महायज्ञ में बुधवार को दूसरे दिन श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा की। इस दौरान हर हर महादेव के जयकारे से समूचा यज्ञ स्थल गुंजायमान रहा। प्रतिदिन चलने वाले विशाल भंडारे में श्रद्धालुओ ने प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम के आयोजक/ संयोजक भिक्षुक भिखारी जंगली दास दीनबंधु रमाशंकर गिरी जी महाराज ने बताया कि भिखारी बाबा आश्रम परिसर में नौ दिवसीय विराट रुद्र महायज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। विराट रूद्र महायज्ञ के दुसरे दिन बुधवार को श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा की।

बोलेरो व  स्कूटी में आमने- सामने की टक्कर, स्कूटी चालक घायल Read More बोलेरो व  स्कूटी में आमने- सामने की टक्कर, स्कूटी चालक घायल

इस दौरान हर हर महादेव के जयकारे से समूचा यज्ञ स्थल गुंजायमान हो गया।यज्ञाचार्य राजेश तिवारी, आचार्य योगेश तिवारी, आचार्य गिरीश पाठक के जरिए विराट रुद्र महायज्ञ के दूसरे दिन का कार्यक्रम संपन्न कराया गया। प्रतिदिन चलने वाले विशाल भंडारा में श्रद्धालुओ ने प्रसाद ग्रहण किया। नागालैंड से आए संत शिरोमणि कथा व्यास पंडित राजेश तिवारी के जरिए सुनाई गई कथा का भी श्रद्धालुओं ने श्रवण किया।

खुसरो बाग गेट पर बवाल: दुकानदारों और ई-रिक्शा चालकों में जमकर मारपीट, युवक ने फोड़ा सिर Read More खुसरो बाग गेट पर बवाल: दुकानदारों और ई-रिक्शा चालकों में जमकर मारपीट, युवक ने फोड़ा सिर

विराट रुद्र महायज्ञ के यजमान परमानंद मौर्या व उनकी धर्मपत्नी भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की उपाध्यक्ष चिंता मौर्या के साथ ही राजकुमार गुप्ता, रीता देवी, करुणा सिंह,सीता अग्रवाल, सत्या मौर्या, कलावती चौबे,कृष्णावती, विमला देवी आदि मौजूद रही।

कानपुर के 1100 सेवानिवृत्त आयुध कर्मचारियों के लिए खबर Read More कानपुर के 1100 सेवानिवृत्त आयुध कर्मचारियों के लिए खबर

About The Author

Post Comments

Comments