वाराणसी में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के चुनाव में महेंद्र सिंह की धमाकेदार जीत, बने नए प्रदेश अध्यक्ष
उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी का चुनाव उत्साह और जोश के साथ संपन्न
ब्यूरो-शत्रुघ्न मणि त्रिपाठी/ रिपोर्ट/रामअशीष तिवारी
महेंद्र सिंह को 171 मत मिले, जबकि सौरभ कुमार को 100 मतों से संतोष करना पड़ा। निर्वाचन अधिकारी डॉ. के.एन. राय और हरिद्वार राय की देखरेख में दोपहर 12 से 2 बजे तक मतदान हुआ।नई कार्यकारिणी का गठन,
कई दिग्गजों ने मारी बाजी
अध्यक्ष पद के साथ-साथ अन्य पदों पर भी जोरदार चर्चा रही। उपाध्यक्ष पद पर कैप्टन वीरेंद्र सिंह, रामनरेश चौहान और ओमप्रकाश द्विवेदी ने जीत हासिल की। महामंत्री पद पर डॉ. संजय कुमार द्विवेदी, के.जी. गुप्ता और नरेश पाल सिंह चुने गए। वहीं, प्रदेश सचिव नागेश्वर सिंह, ऑडिटर हौसिला प्रसाद त्रिपाठी, संगठन मंत्री अजय भाटिया सहित पांच अन्य कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए।60 जिलों के पत्रकारों ने दिखाया दम
इस ऐतिहासिक चुनाव में प्रदेश भर के 60 जिलों के जिलाध्यक्ष और पदाधिकारी शामिल हुए।
गोरखपुर मंडलाध्यक्ष जे.पी. गोविंद राव, आलोक तनेजा, डॉ. विपिन शाही, वीरभद्र प्रताप सिंह, शैलेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह, गुड्डू हाशमी, चंद्रप्रकाश सिंह और अनुराग जायसवाल जैसे दिग्गजों की मौजूदगी ने समारोह में चार चांद लगाए।जिलाध्यक्ष ने जताया आभार चुनाव के अंत में वाराणसी के जिलाध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। यह चुनाव न केवल संगठन की एकता को दर्शाता है, बल्कि ग्रामीण पत्रकारिता को नई दिशा देने का वादा भी करता है।
क्या होगा नई कार्यकारिणी का अगला कदम?
महेंद्र सिंह के नेतृत्व में ग्रापए अब नए जोश के साथ ग्रामीण पत्रकारों के हितों को और मजबूत करने की दिशा में काम करेगी। यह जीत संगठन में बदलाव की बयार का संकेत दे रही है।

Comment List