मुख्य अभियंता ने कनहर सिंचाई परियोजना का किया निरीक्षण, 2027 तक पूर्ण होगी परियोजना

निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता ने विस्थापित कॉलोनी व अन्य महत्वपूर्ण स्थलों का दौरा किया।

मुख्य अभियंता ने कनहर सिंचाई परियोजना का किया निरीक्षण, 2027 तक पूर्ण होगी परियोजना

परियोजना के अब तक 150 करोड़ रुपये की धनराशि प्राप्त

नीतीश कुमार (संवाददाता) 

दुद्धी / सोनभद्र-

दुद्धी तहसील अन्तर्गत कनहर सिंचाई परियोजना के मुख्य अभियंता नीरज कुमार ने शुक्रवार को परियोजना के विभिन्न हिस्सों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मुख्य बांध, स्पिलवे, रॉकफिल डैम और विस्थापित कॉलोनी का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति और तकनीकी पक्षों पर चर्चा की और जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के बाद मुख्य अभियंता फील्ड हॉस्टल पहुंचे, जहां उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि कुछ कार्यों में तकनीकी खामियां पाई गई हैं, जिनकी जानकारी अधिशासी अभियंताओं से ली गई है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि समस्याओं का समाधान जल्द किया जाएगा।

शार्ट सर्किट से लकड़ी लदी डीसीएम बनी आग का गोला Read More शार्ट सर्किट से लकड़ी लदी डीसीएम बनी आग का गोला

उन्होंने कहा कि परियोजना के लिए 1100 करोड़ के बजट में से अब तक 150 करोड़ की धनराशि प्राप्त हुई है, जिसमें से लगभग 8 करोड़ विस्थापितों को दिए जा चुके हैं। सरकार की ओर से आगे भी धन की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। नीरज कुमार ने कहा कि कनहर सिंचाई परियोजना को 2027 तक पूरी तरह से पूर्ण कर लिया जाएगा।

बिरयानी की दुकान पर भिड़े दो पक्ष, आपत्तिजनक झण्डे को लेकर हुआ बवाल, मामला नियंत्रण मे Read More बिरयानी की दुकान पर भिड़े दो पक्ष, आपत्तिजनक झण्डे को लेकर हुआ बवाल, मामला नियंत्रण मे

निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता ने विस्थापित कॉलोनी और अन्य महत्वपूर्ण स्थलों का भी दौरा किया और परियोजना की प्रगति की पूरी जानकारी दी।इस मौके पर अधीक्षण अभियंता व अधिशासी अभियंता समेत कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

किसानों के हर खेत तक पहुंचे नहर का पानी:मुख्य अभियंता संजय त्रिपाठी Read More किसानों के हर खेत तक पहुंचे नहर का पानी:मुख्य अभियंता संजय त्रिपाठी

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel