भाजपा युवा मोर्चा द्वारा टूण्डला विधानसभा की बाइक रैली का आयोजन किया गया
विवेक शर्मा ब्यूरोचीफ टूण्डला
टूण्डला-
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के बैनर तले दीपा चौराहे से लेकर तहसील परिसर तक टूण्डला विधानसभा की बाइक रैली का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि केंद्र सरकार में माननीय मंत्री एस पी सिंह बघेल व भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर दीपा चौराहा टूंडला से तहसील परिसर टूण्डला के लिए रवाना किया।
बाइक रैली में टूण्डला विधानसभा से सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे व पूरे जोश के साथ भारत माता की जय, जय श्री राम, वंदे मातरम,भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए तहसील परिसर तक पहुंचे।

बाइक रैली में भाजयुमो क्षेत्रीय अध्यक्ष मनीष गौतम, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह चौहान, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नागेंद्र चाहर, जिला अध्यक्ष आकाश शर्मा, टूण्डला नगर पालिका अध्यक्ष भंवर सिंह, जिला उपाध्यक्ष हनुमंत बघेल, पूर्व विधानसभा संयोजक शिव शंकर शर्मा, मंडल प्रभारी वीरेंद्र प्रताप सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा सचिन जैन, टूण्डला नगर अध्यक्ष दिनेश गुप्ता पचोखरा मंडल अध्यक्ष महावीर बघेल, नारखी मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रताप सिंह, नगला बीच मंडल अध्यक्ष विनोद पाल सिंह, मां सीयर देवी मंडल अध्यक्ष पूरन सिंह, मां वैष्णो देवी मंडल अध्यक्ष देवेंद्र बेनीवाल, जुबीन भारद्वाज, देवांशू उपाध्याय, अनंत प्रताप सिंह, शशांक प्रताप सिंह, विक्की सिंह, ब्रजवीर सिंह चौहान, अजीत कुशवाहा, रामू कुशवाहा संदीप जैन, दीपक ठैनुआ, मनप्रीत कीर, विष्णु तिवारी, रिंकू उपाध्याय, बिट्टू पचौरी आदि लोग उपस्थित रहे।

Comment List