वीरपुर में रामनवमी पर भव्य शोभा यात्रा, जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा पूरा नगर

स्थानीय विधायक सह पीएचईडी मंत्री नीरज कुमार सिंह ने भी भाग लिया और श्रद्धालुओं के साथ रामभक्ति में सराबोर नजर आए

अजय यादव Picture
Published On

जितेन्द्र कुमार "राजेश"

वीरपुर में रामनवमी के पावन अवसर पर रविवार को आस्था, भक्ति और उल्लास से भरी भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकाली गई इस शोभा यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। शोभा यात्रा में स्थानीय विधायक सह पीएचईडी मंत्री नीरज कुमार सिंह ने भी भाग लिया और श्रद्धालुओं के साथ रामभक्ति में सराबोर नजर आए।

शोभा यात्रा की शुरुआत वीरपुर के बसमतिया रोड स्थित ऐतिहासिक काली मंदिर से की गई। यात्रा पुराने बाजार हटिया चौक से होते हुए सुभाष चौक, कारगिल चौक, चकबंदी चौक, प्रोफेसर कॉलोनी, वर्मा सेल, फिजिकल मॉडलिंग सेंटर, गोल चौक, मेन रोड, भगत मोहल्ला, आईबी मोड़, एसडीएम आवास रोड, हॉस्पिटल मोड़, थाना रोड होते हुए राम जानकी मंदिर परिसर तक पहुँची।

स्वतंत्र प्रभात-8

वाराणसी खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, आज होगा मतदान Read More वाराणसी खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, आज होगा मतदान

पूरे नगर में ‘जय श्रीराम’ के नारों की गूंज सुनाई दे रही थी। श्रद्धालुओं के हाथों में लहराते भगवा ध्वज और भक्ति गीतों की धुनों ने माहौल को दिव्य और मनोहारी बना दिया। हर चौक-चौराहे पर श्रद्धालुओं के लिए पीने के पानी और मीठे शरबत की उत्तम व्यवस्था की गई थी, जिससे सेवा भाव का भी अनुपम उदाहरण सामने आया।

मतदाता सूची में मामूली त्रुटियों पर नहीं रोका जाएगा मतदान, पात्र मतदाता कर सकेंगे मताधिकार का प्रयोग Read More मतदाता सूची में मामूली त्रुटियों पर नहीं रोका जाएगा मतदान, पात्र मतदाता कर सकेंगे मताधिकार का प्रयोग

शोभा यात्रा में भगवान राम, सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और हनुमान की मनमोहक झांकियों के साथ अघोरी नृत्य समेत कई पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी देखने को मिलीं। इन झांकियों को देखने के लिए पुरुषों और महिलाओं की भारी भीड़ सड़कों और घरों की छतों से झांकती दिखी।

धोखाधड़ी मामले में पूजा कुमारी को सशर्त अग्रिम जमानत, बिना अनुमति देश छोड़ने पर रोक Read More धोखाधड़ी मामले में पूजा कुमारी को सशर्त अग्रिम जमानत, बिना अनुमति देश छोड़ने पर रोक

नगर के मुख्य पार्षद सुशील कुमार, पूर्व मुख्य पार्षद गोपाल आचार्य, अभय जैन, कमल सिंह, मनीष सिंह, संजीत सिन्हा, जीवछ सिंह, आलोक राज सहित कई गणमान्य लोग शोभा यात्रा में शामिल हुए।

 

प्रशासनिक मोर्चे पर अनुमंडल पदाधिकारी नीरज कुमार, पुलिस पदाधिकारी सुरेन्द्र कुमार, बीडीओ सुजीत कुमार मिश्रा, सीओ हेमंत अंकुर, थाना अध्यक्ष राजकिशोर मंडल, महिला पुलिस अधिकारी ज्योति कुमारी सहित बड़ी संख्या में पुरुष व महिला पुलिस जवानों ने सुरक्षा की कमान संभाली और शोभा यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार