बस्ती जिले से बड़ी खबर लालगंज में फावड़े से काटकर हत्या, पति फरार
On
बस्ती। बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के भगवत पट्टी गांव से बड़ी खबर है। यहां पारिवारिक कलह के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की फावड़े से गला काटकर हत्या कर दी। उसके शरीर पर कई चोट के निशान मिले हैं। इससे पूर्व वह खुद सुसाइड करने की कोशिश कर चुका है। घटना की जानकारी थाने के चैकीदार ने पुलिस को दी।
अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह के अनुसार, फॉरेंसिक टीम और पुलिस क्षेत्राधिकारी स्वर्णिमा सिंह एवं थाना प्रभारी लालगंज सुनील कुमार गौड अपने टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर मोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। मृतका के पीछे 7 वर्षीय और 5 वर्षीय दो बच्चे हैं। आरोपी पति जितेंद्र घटना के बाद से फरार है। पति-पत्नी के बीच पारिवारिक कलह चल रही थी। पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर
15 Mar 2025 15:03:19
सिद्धार्थनगर। होली त्यौहार को लेकर एसडीएम राहुल सिंह व सीओ सुजीत राय ने गुरुवार को सुरक्षा जवानों के साथ कस्बा...
अंतर्राष्ट्रीय
13 Mar 2025 12:10:34
केंद्र सरकार के कानून और न्याय मंत्रालय ने गुजरात की एक अदालत से उद्योगपति गौतम अडानी को अमेरिकी प्रतिभूति और...
Online Channel

खबरें
शिक्षा

Comment List